Bharat Express DD Free Dish

Ghazipur News

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 20 हजार का चालान कटने से नाराज टेंपो ड्राइवर ने अपने वाहन में आग लगा दी. पुलिस ने तलवार लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए शैलेन्द्र कुमार राय को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया.

भोजपुरी फिल्म 'कवन कसूर' का गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में भव्य प्रीमियर आयोजित हुआ. इसमें 'भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ने साफ-सुथरे भोजपुरी सिनेमा को लेकर बड़ा संदेश दिया.

Electrocution Accident in Ghazipur: 45 वर्षीय सीमा देवी और उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी यादव अपने खेत में घास काट रही थीं. तभी बिजली के तेज करंट ने उनकी जान ले ली. बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीण आक्रोशित हैं.

Ghazipur Child Murder: गाजीपुर के भांवरकोल इलाके में 4 दिन से लापता 4 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ का क्षत-विक्षत शव घर के पास ही खेत में मिला. बच्चे की आंखें गायब थीं और पैर कटा हुआ था. पुलिस ने हत्या के शक में भागती हुई दादी को गिरफ्तार कर लिया है.

गाजीपुर के फुल्लनपुर गांव में इनामी बदमाश कमलेश चौधरी के शव को लेकर प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए. पुलिस पर हुए पथराव में सीओ सिटी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

Ghazipur Nisha Murder Case: गाजीपुर में निशा हत्याकांड के बाद सपा समर्थकों और ग्रामीणों में खूनी संघर्ष हुआ. पुलिस ने इस मामले में 200 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज की है.

गाजीपुर के नंदगंज में श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई. हादसे में महाराष्ट्र की दो बुजुर्ग महिलाओं की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. श्रद्धालु वाराणसी और नेपाल की यात्रा से लौट रहे थे.

गाजीपुर के मरदह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनता की समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला किया.

Rat Found in Food at Ghazipur: गाजीपुर के न्यू सम्राट ढाबे में दही की प्लेट से मरा चूहा निकला. ग्राहकों ने वीडियो वायरल किया, FSDA ने जांच के बाद ढाबा सीज कर दिया. कई खामियां मिलीं.