उत्तर प्रदेश

यूपी में 50 घंटे से तूफानी बारिश का कहर, 17 की मौत, 32 जिलों में बाढ़ का संकट

बंगाल की खाड़ी से उठे ‘अर्नब’ चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है. खासकर यूपी में बीते 48 से 50 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तूफानी हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश से जुड़ी अलग-अलग दुर्घटनाओं से राज्य में अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 100 से अधिक कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं.

राजधानी लखनऊ में टूटे मौसम के पुराने रिकॉर्ड

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंधी-बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. शहर में 24 घंटे के भीतर 135.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो बीते 15 सालों में इस सीजन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. लगातार होती बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 23.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिसने पिछले 19 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

शहर के अलीगंज, आशियाना और खजाना रोड जैसे वीआईपी इलाकों समेत कई कॉलोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भर गया है. दर्जनों पेड़ उखड़कर गाड़ियों पर गिर गए, वहीं पावर हाउसों में आए तकनीकी फॉल्ट और धमाकों की वजह से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही.

32 जिलों में अलर्ट, फसलें तबाह और जनजीवन ठप

लगातार हो रहे जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने प्रदेश के 32 जिलों में बाढ़ का अलर्ट घोषित किया है और एहतियातन 36 से अधिक जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. किसानों की तैयार धान और अन्य फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

देशभर में चक्रवात का असर

अर्नब चक्रवात का प्रभाव केवल यूपी तक सीमित नहीं है. इसका मौसमी सिस्टम छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत करीब 14 राज्यों में अलर्ट जारी है.

बिहार के सुपौल में 50 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं, वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी व भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘दूसरे की चमचागिरी नहीं करेंगे…’, सपा से गठबंधन पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- इस बार मलाईदार सीटें चाहिए

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago