Pond Drowning Incident: गाजियाबाद के लोनी में स्थित लोनी के डाबर तालाब (Dabur Pond) में एक सप्ताह के भीतर तीन लोगों की मौत हो चुकी है. पहले लापता युवक शादान का शव मिला, जबकि उसे खोजने उतरा गोताखोर भी दलदल में फंसकर डूब गया. तालाब की खराब हालत और प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है. चलिए जानते है पूरा मामला:
गाजियाबाद के लोनी के थाना अंकुर विहार क्षेत्र (Ankur Vihar police station) स्थित डाबर तालाब इन दिनों खौफ का पर्याय बन गया है. लगातार हो रही घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है.
पिछले कई दिनों से लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटर युवक शादान का शव तलाशने के दौरान एक और बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली से आए गोताखोर सरताज उर्फ भूरा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि तालाब की गहराई, झाड़ियां और दलदल बचाव कार्य में बड़ी बाधा बन रही हैं. गोताखोर सरताज शादान की तलाश में पानी में उतरा था, लेकिन वह भी दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका.
शादान 14 अप्रैल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था. परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. बुधवार को तालाब किनारे उसकी शर्ट मिलने के बाद पुलिस ने डूबने की आशंका जताई और तलाश शुरू की.
तलाश के दौरान शादान का शव तालाब से बरामद कर लिया गया (death in pond) , लेकिन गोताखोर सरताज का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. उसे खोजने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. यह पहली घटना नहीं है. महज तीन दिन पहले भी एक मासूम बच्चे की इसी तालाब में डूबने से मौत हो चुकी है.
डाबर तालाब की हालत बेहद खराब हो चुकी है. तालाब में चारों ओर झाड़ियां फैली हुई हैं और कई जगह दलदल बन गया है. प्रशासन की अनदेखी के कारण यहां अवैध कब्जे और निर्माण भी हो गए हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है.
सूचना मिलने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना के लिए नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया है.
यह भी पढे़ं: रावण की मौत के बाद विभीषण ने अंतिम संस्कार से इनकार किया, भगवान राम ने कैसे दिलाई सम्मानजनक विदाई
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…