Fact Check: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज की बाढ़ आ गई है. इसी बीच एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम लोगों को चेतावनी दे रही है कि अगर किसी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट दिया या उसका झंडा लगाया, तो अंजाम बुरा होगा. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को मौजूदा चुनाव से जोड़कर टीएमसी पर निशाना साध रहे हैं. लेकिन इस वीडियो की असल सच्चाई कुछ और ही है.
फेसबुक और एक्स पर कई यूजर्स ने ये वीडियो साझा किया है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक TMC महिला नेता लोगों को धमका रही है कि यदि इलाके से एक भी वोट बीजेपी को गया, तो वह सब कुछ आग के हवाले कर देगी. यूजर्स इसे बंगाल में चुनाव के दौरान होने वाली कथित हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति के सबूत के तौर पर पेश कर रहे हैं.
जब वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल लेंस और रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खंगाला गया, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि फरवरी 2022 का है.
मीडिया की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना खड़गपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 की है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में धमकी देने वाली महिला टीएमसी की नहीं, बल्कि खुद बीजेपी की नेता बेबी कोले थीं.
दरअसल, 2022 के निकाय चुनाव के दौरान टिकट वितरण से नाराज होकर उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने लोगों से बीजेपी उम्मीदवार को वोट न देने की अपील की थी और गुस्से में पार्टी के झंडे-बैनर फाड़ दिए थे.
इस जांच से ये साफ हो गया है कि वायरल वीडियो 4 साल पुराना है और इसका मौजूदा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही, वीडियो में दिख रही महिला किसी विपक्षी दल की नहीं, बल्कि बीजेपी की अपनी नेता थीं, जो उस समय आंतरिक गुटबाजी के चलते नाराज थीं. इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.
ये भी पढ़ें: क्या पीएम मोदी को झालमुरी खिलाने वाला था ‘SPG कमांडो’? जानें क्या है वायरल पोस्ट का असली सच
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…