उत्तर प्रदेश

गाजीपुर एनकाउंटर पर डिंपल यादव का तीखा हमला, पूछा- “जब गिरफ्तारी संभव थी, तो एनकाउंटर क्यों हुआ?”

Dimple Yadav on Ghazipur Encounter: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने गाजीपुर एनकाउंटर को लेकर शुक्रवार को सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकती थी तो फिर एनकाउंटर की जरूरत क्यों पड़ी? उनके मुताबिक, यह पूरा मामला कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

डिंपल यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार युवाओं के मुद्दों के साथ खड़ी है और हर मंच पर उनकी आवाज उठाती रही है. उन्होंने दावा किया कि आज देश और प्रदेश में युवाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में.

नीट और सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर जताई चिंता

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीट और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि छात्रों पर बढ़ते दबाव, परीक्षा प्रणाली की खामियां और नतीजों की अनिश्चितता के कारण कई बार मानसिक तनाव की स्थिति बनती है, जो बेहद गंभीर विषय है. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों और उनके अभिभावकों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है.

डिंपल यादव ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि युवाओं के लिए पर्याप्त अवसर नहीं हैं. उनके अनुसार न तो स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं और न ही शिक्षा व्यवस्थाएं मजबूत हैं.

ग्रामीण इलाकों में स्कूलों की स्थिति और दूरी को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि कई जगहों पर बच्चों को पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जो व्यावहारिक रूप से कठिन है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने में लगी है और वास्तविक मुद्दों पर काम नहीं कर रही है. उनका कहना है कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में कई कमियां हैं.

कमजोर वर्गों को मिलना चाहिये अधिकार

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार मिलना चाहिए. उनके अनुसार कई जगहों पर संसाधनों और अवसरों का असमान वितरण देखने को मिलता है, जिसे सुधारने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- भारत के हाथ लगा ऊर्जा का ‘कुबेर का खजाना’! अंडमान सागर में नेचुरल गैस का बड़ा भंडार मिला

डिंपल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार वोट है और जनता को अपने अधिकारों के लिए सही निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार, अन्याय और गलत नीतियों से मुक्ति चाहिए तो जनता को मतदान के माध्यम से अपनी आवाज मजबूत करनी होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

11 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

33 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

43 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago