उत्तर प्रदेश

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने धार्मिक प्राधानमंत्री से लखनऊ को विभिन्न धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए मांग की

राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ( Dr. Dinesh Sharma ) में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्म भूमि लखनऊ को देश के विभिन्न धार्मिक,सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ने की मांग की है. उनका कहना है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप लखनऊ में विश्वस्तरीय रेल सुविधाओं के विकास के लिए एक नया कोचिंग टर्मिनल स्थापित किया जाना चाहिए.

इससे ना केवल धार्मिक/सांस्कृतिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा बल्कि अटल शताब्दी वर्ष में अटल जी की कर्मस्थली (लक्ष्मण नगरी) लखनऊ और आस पास के लोगो को सुविधा भी होगी. रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होंगे. सुविधाओं के विकास के बाद उत्तर प्रदेश और अधिक उत्तम प्रदेश बनकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देगा.

लखनऊ में रेल नेटवर्क विस्तार और धार्मिक ट्रेनों की मांग

सांसद ने कहा है कि लखनऊ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यहाँ पर रेल की आधारभूत संरचना में वृद्धि किए जाने की आवश्यकता है. लखनऊ एवं आस पास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने जरूरी हैं. उन्होंने राज्यसभा में विशेष उल्लेख के अंतर्गत बोलते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ से श्री खाटू श्याम मंदिर(रींगस) , माता वैष्णो देवी और महाकालेश्वर के लिए एक एक ट्रेन चलायी जानी चाहिए.

लखनऊ से खजुराहो तक चलायी जाए सुपरफास्ट ट्रेन

लखनऊ से महोबा होते हुए खजुराहो के लिए भी एक नई सुपरफास्ट ट्रेन चलायी जाए. उल्लेखनीय की लखनऊ से महोबा होते हुए खजुराहो तक की नई ट्रेन चलाई जाने के संदर्भ में पूर्व सांसद श्री गंगा चरण राजपूत जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ दिनेश शर्मा को ज्ञापन देकर ट्रेन चलाई जाने की मांग की थी. उन्होंने कहा इन ट्रेनों को चलाने के साथ-साथ लखनऊ में एक नया रेल कोचिंग टर्मिनल भी विकसित किया जाए जिससे आने वाले 20-25 वर्ष की जरूरते पूरी की जा सकें.

सांस्कृतिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

इस सुविधा के विकास एवं नयी रेलों के संचालन से लखनऊ तथा आस पास के करोड़ो लोगों को उनकी आस्था के अनुरूप उनके आराध्य देव के दर्शन के सहूलियत मिल सकेगी एवं धार्मिक तथा सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ निवेश बड़ा है और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से बड़ी संख्या में लोगों का आगमन उत्तर प्रदेश में होता है और वह राजधानी से अन्य पर्यटक स्थलों तक जाना चाहते हैं.

राज्यसभा में चर्चा के उपरांत पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को भी एक ज्ञापन पत्र प्रेषित किया.

ये भा पढ़े:लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय होंगे IIM कोलकाता के निदेशक, पद छोड़ते हुए जताया आभार

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

12 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

48 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago