उत्तर प्रदेश

103 अमृत स्टेशन ‘नए भारत’ में विरासत के संरक्षण, विकास के संकल्प और ‘गति एवं गौरव’ के उत्तम समन्वय के प्रतीक: CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया. इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के 19 रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प हुआ है. यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे ‘गति और गौरव के उत्तम समन्वय का नया प्रतीक’ बताया. उन्होंने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन’ नए भारत के संकल्प को साकार करने वाले हैं.

क्षेत्रीय संस्कृति और कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देंगे ये स्टेशन

‘अमृत भारत स्टेशन’ न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देंगे.

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, बरेली सिटी, बिजनौर, फतेहाबाद, गोला गोकर्णनाथ, गोवर्धन, गोविंदपुरी, हाथरस सिटी, ईदगाह आगरा, इज्जतनगर, करछना, मैलानी, पुखरायां, रामघाट हॉल्ट, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सुरेमनपुर, स्वामीनारायण छपिया और उझानी स्टेशनों को इस योजना के तहत नया स्वरूप दिया गया है.

यात्रियों के लिए सुगम और सुखद अनुभव मिलेगा अब

इन स्टेशनों का पुनर्विकास यूपी में रेल यात्रियों के लिए सुगम और सुखद अनुभव सुनिश्चित करेगा. उत्तर प्रदेश के पुनर्विकसित स्टेशनों में आधुनिक सुविधाएं जैसे आधुनिक वेटिंग रूम, एस्केलेटर, लिफ्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, डिजिटल डिस्प्ले, हरित ऊर्जा आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय वास्तुशिल्प की झलक जैसे कई नवाचार किए गए हैं. ये स्टेशन न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन देंगे.

103 अमृत स्टेशन ‘नए भारत’ में विरासत के संरक्षण

बीकानेर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा आज राष्ट्र को समर्पित किए गए उत्तर प्रदेश के 19 अमृत स्टेशनों समेत देश के सभी 103 अमृत स्टेशन ‘नए भारत’ में विरासत के संरक्षण, विकास के संकल्प तथा ‘गति एवं गौरव’ के उत्तम समन्वय के नए प्रतीक हैं. देश भर में पुनर्विकसित ये अमृत स्टेशन ऐसे ‘नए भारत’ की संकल्पना को साकार करते हैं, जहां सुविधाएं, तकनीक और सांस्कृतिक गौरव एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. निश्चित ही ये अमृत स्टेशन क्षेत्र के विकास, स्थानीय संस्कृति के उन्नयन, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार में सहायक सिद्ध होंगे.

सीएम योगी ने यात्रियों को एकीकृत आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुलभ और आत्मीय यात्रा का अनुभव देने वाले इन अमृत स्टेशनों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हार्दिक आभार जताया है.

103 स्टेशन 1,100 करोड़ रुपए की लागत से संवारे

बता दें कि देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित इन 103 स्टेशनों को 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1,300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जो क्षेत्रीय वास्तुकला को दर्शाने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

मोदी सरकार में पिछले 11 वर्षों में 34 हजार किमी रेल पटरियां बिछाई गई हैं. साथ ही 47 हजार किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है. इसके अलावा वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत जैसी ट्रेनें और 42 हजार आईसीएफ कोच को एलएचबी कोच में बदला गया है.

आजादी के बाद पहली बार छोटे और मझोले स्टेशनों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. वर्ष 2023-24 में 1,062 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई. इसके अंतर्गत अगले 8 महीनों में 100 और स्टेशन तैयार होंगे, जबकि 2027 तक 500 स्टेशनों का कार्य पूर्ण हो जाएगा.


ये भी पढ़ें: हर रन के लिए 17.88 लाख, कैसा रहा LSG के कप्तान का प्रदर्शन…पत्रकार पर क्यों भड़के, ऋषभ पंत को टोटल कितनी फीस मिलेगी?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

13 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

16 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

31 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

31 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

32 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

46 minutes ago