(PC: भारत एक्सप्रेस)
Delhi Naraina Murder Case: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से अपने परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर दिल्ली आए 30 वर्षीय आनंद राम की महज 1000 रुपये के टैक्सी किराए के विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी टैक्सी चालक ने पैसों के विवाद में उसे ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला और शव को नग्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया. लगभग दो हफ्ते तक अज्ञात रहे इस शव की पहचान आखिरकार उसके हाथ पर बने एक खास टैटू से हो सकी.
दिल्ली में 1000 रुपये के मामूली किराए के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. रोजगार की तलाश में दिल्ली आए आनंद राम की हत्या के आरोप में पुलिस ने टैक्सी चालक राजेंद्र, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है. पति की मौत के बाद बेसहारा हुई पत्नी रेणु अपने दो छोटे बच्चों के साथ वापस अल्मोड़ा लौट गई हैं.
17 अगस्त 2026 की सुबह दिल्ली पुलिस को नारायणा चौक के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के सिर पर गहरे घाव मिले और पास ही खून से सने ईंट व गमले के टुकड़े बरामद हुए. तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला. जांच के दौरान पुलिस को उसके बाएं हाथ पर तीर के निशान वाला दिल के आकार का एक टैटू मिला, जिस पर ‘ANAND’ और ‘RENU’ लिखा हुआ था. यही टैटू इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का अकेला जरिया बना.
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने इलाके के लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसमें तड़के 1:30 बजे एक संदिग्ध मारुति इको वैन घूमती दिखाई दी. गाड़ी के नंबर (DL-8CU-7367) के आधार पर पुलिस आरोपी चालक 59 वर्षीय राजेंद्र कुमार तक पहुंच गई. पूछताछ में राजेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने किराए के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया था.
घटना वाली रात यानी 16 अगस्त को गुरुग्राम के इफ्को चौक से आनंद और उसका साथी सोनू, राजेंद्र की टैक्सी में सवार हुए थे. आनंद को छतरपुर जाना था, लेकिन पैसों की कमी के कारण उनके बीच विवाद हो गया. गुस्साए ड्राइवर राजेंद्र ने गाड़ी नारायणा चौक के पास रोक दी और 1500 रुपये की मांग करने लगा. पैसे न होने पर आरोपी ने ईंट-पत्थरों से हमला कर आनंद की हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसने अपनी पत्नी कामिनी और बेटे लक्ष्य को बुलाकर शव से कपड़े उतार दिए और उसे वहीं फेंककर फरार हो गए.
हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी. पुलिस ने पोस्टर छपवाए और आसपास के राज्यों में फोटो भिजवाई. आखिरकार 1 सितंबर को गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाने से आई एक लापता शिकायत के बाद मृतक की पहचान अल्मोड़ा के रहने वाले आनंद राम के रूप में हुई. हाथ पर लिखा ‘RENU’ नाम उसकी पत्नी का था.
यह भी पढ़ें-दबंगई दिखाना पड़ा महंगा! मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से अभद्र व्यवहार, दो आरोपी गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…