उत्तर प्रदेश

Evion 400 के नाम पर नकली दवाओं का खेल बेनकाब, मेरठ-बागपत-उत्तराखंड तक फैला था नेटवर्क

Fake Evion 400 Racket Busted: मेरठ, बागपत और उत्तराखंड में फैले नकली दवाओं के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बड़ा खुलासा किया है.संयुक्त कार्रवाई में Procter & Gamble (P&G) Health के चर्चित ब्रांड Evion 400 के नाम पर कथित रूप से नकली कैप्सूल तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.जांच में सामने आया कि फूड सप्लीमेंट के लाइसेंस का कथित दुरुपयोग कर कम क्षमता वाले कैप्सूल को Evion 400mg के नाम से बाजार में खपाया जा रहा था.

10mg फूड सप्लीमेंट को बनाया जा रहा था Evion 400

एफएसडीए की जांच के अनुसार, बागपत स्थित मैसर्स प्रेसकॉट फार्मा गेल प्राइवेट लिमिटेड के पास केवल Vitamin E 10mg फूड सप्लीमेंट कैप्सूल बनाने का लाइसेंस था.आरोप है कि इसी कैप्सूल को प्रोसेस कर Evion 400mg के नाम से पैकिंग कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था.इस तरह उपभोक्ताओं को कथित तौर पर नकली दवा बेचकर गुमराह किया जा रहा था.

मेरठ से शुरू हुई जांच, उत्तराखंड तक पहुंचे तार

एफएसडीए अधिकारियों के मुताबिक, मेरठ निवासी विकास चौहान बागपत से ये कैप्सूल खरीदता था, जबकि उनकी बिलिंग उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित आर.एस. ग्लोबल फार्मा के जरिए कराई जाती थी.24 जुलाई को मेरठ में हुई पहली छापेमारी के बाद जांच आगे बढ़ी और पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क की परतें खुलती चली गईं.

यह भी पढ़ें: Train 3AC Viral Video: चलती ट्रेन के 3AC में जला दिया तेल का दीया! यात्रियों ने रोका, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मामले में मेरठ के इंचौली थाने में मुख्य आरोपी विकास चौहान, राजेंद्र सिंह उर्फ अरुण कुंडा, आर.एस. ग्लोबल फार्मा के प्रोपराइटर रोहित कुमार तथा प्रेसकॉट फार्मा गेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमृत पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है.अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

एफएसडीए की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस पूरे अभियान को ड्रग इंस्पेक्टर संतोष कुमार पटेल, ज्योत्सना आनंद और नरेंद्र तोमर समेत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया.अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ औषधि एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

6 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

8 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

10 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

26 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

40 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

45 minutes ago