उत्तर प्रदेश

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर क्यों मचा बबाल? गौरक्षकों ने जाम किया दिल्ली-आगरा हाईवे; सीएम योगी ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश!

Farsa Wale Baba Mathura Death Case: ईद के मौके पर ब्रज के प्रसिद्ध गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत ने शनिवार सुबह मथुरा में भारी हिंसा और तनाव की स्थिति पैदा कर दी है. दरअसल थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे हुई इस घटना को गौरक्षक सोची-समझी हत्या करार दे रहे हैं, जबकि पुलिस इसे कोहरे के कारण हुआ हादसा बता रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में गौरक्षक और स्थानीय ग्रामीण दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-19) पर उतर आए और सड़क जाम कर दी. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या या हादसा?

घटना (Farsa Wale Baba Death Case) के संबंध में विरोधाभासी दावे सामने आ रहे हैं. एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, तड़के भारी कोहरे के कारण एक ट्रक ने बाबा की गाड़ी को टक्कर मारी, जिसमें ट्रक चालक भी घायल हुआ है. पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है.

वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद गौरक्षकों का आरोप है कि तीन हमलावरों ने बाबा का पीछा कर उनकी हत्या की है. समर्थकों का दावा है कि उन्होंने मौके से एक संदिग्ध मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. गौरक्षकों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि गौरक्षा के क्षेत्र में बाबा की सक्रियता के कारण की गई टारगेट किलिंग है, जिसने पूरे जिले में उबाल पैदा कर दिया है.

सीएम योगी ने अपनाया कड़ा रुख

बता दें कि मथुरा जैसे संवेदनशील जिले में ईद के दिन हुए इस बवाल ने लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस घटना का संज्ञान लेते हुए गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए.

साथ ही सीएम ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि जिले की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बाहरी तत्वों से सख्ती से निपटा जाए. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद जिले में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) की तैनाती कर दी गई है ताकि स्थिति और न बिगड़े.

यह भी पढ़ें: ईद पर दिल्ली के उत्तमनगर में क्या हैं हाल? कोर्ट की सख्ती के बीच पुलिस ने संभाली कमान, भारी फोर्स तैनात

हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम

मामला (Farsa Wale Baba Death Case) सामने आने के बाद फरसा वाले बाबा के समर्थकों द्वारा दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किए जाने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया. हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं, जिससे दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाले हजारों यात्री घंटों फंसे रहे.

वहीं जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम को भारी विरोध और पथराव का सामना करना पड़ा. पथराव के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा. घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि जनपद के बाहर से आए कुछ उपद्रवियों ने शांति भंग करने की कोशिश की है, जिनकी पहचान की जा रही है. फिलहाल पुलिस प्रशासन और गौरक्षकों के बीच वार्ता जारी है ताकि हाईवे को सुचारू कराया जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago