नवीनतम

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण, गुजरात में फिर साकार हुआ पक्के घर का सपना

गुजरात के डांग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है. इस योजना के तहत लोगों के पक्के घर का सपना तेजी से साकार हो रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है.

सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को न केवल छत मिल रही है, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिल रहा है.

घर निर्माण का कार्य आसान

डांग जिले के झरन गांव निवासी सोनू भाई कोलेशे भाई डोकिया इसका एक जीवंत उदाहरण हैं. खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले सोनू भाई ने पंचायत में आवेदन कर योजना का लाभ उठाया. आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई. इसके साथ ही मनरेगा के तहत उन्हें 21,710 रुपए का अतिरिक्त सहयोग भी मिला, जिससे उनके लिए घर निर्माण का कार्य आसान हो गया.

इस वित्तीय सहायता के बल पर सोनू भाई ने समय पर अपना पक्का घर तैयार कर लिया. अब उनका परिवार सुरक्षित माहौल में बेहतर जीवन जी रहा है.

उन्होंने बताया कि यदि उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता, तो पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं था. उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.

सोनू भाई ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न सिर्फ उन्हें घर दिया है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और सम्मान भी जोड़ा है. उनका कहना है कि यह योजना वास्तव में जरूरतमंदों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है.

पीएम मोदी ने दी थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री Anutin Charnvirakul को बधाई, दोनों देशों की साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

7 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

24 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

29 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

36 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

50 minutes ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

52 minutes ago