उत्तर प्रदेश

वृंदावन में जहां संत प्रेमानंद महाराज का आवास, वहीं फ्लैट लेकर रह रही युवती 9वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरी, मौके पर ही मौत

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आवास वाली सोसाइटी ‘श्री कृष्णम शरणम’ में एक जानलेवा हादसा हुआ है. यहां एक 20 साल की लड़की इमारत की 9वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई. नीचे गिरते ही उसका दम टूट गया. कई लोगों ने उसे उठाया. वे उसे हॉस्पिटल ले जाते, इससे पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं. यह घटना सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 की है, जहां रितिका गोयल नाम की युवती की जान चली गई.

इस घटना से सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने बताया कि युवती ने संत प्रेमानंद महाराज में आस्था के चलते यहां फ्लैट लिया था. उसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है, जो अचानक बालकनी से नीचे गिर गई. सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने कहा जिस खिड़की से वह गिरी, वहां शीशा नहीं लगा था. शायद खिड़की पर बैठे होने के दौरान वह संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरी.

पुलिस हादसे की वजह जानने में जुटी

वृंदावन पुलिस हादसे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हादसे वाली बालकनी की ऊंचाई, रेलिंग की स्थिति और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. परिवार वालों से भी बात की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके. अभी तक आत्महत्या या हत्या जैसी कोई पुख्ता बात सामने नहीं आई है.

युवती की मौत से लोगों में आक्रोश

इस घटना से सोसायटी के लोगों में आक्रोश है. कई लोग कह रहे हैं कि सोसाइटी में सुरक्षा के इंतजाम कमजोर हैं. ऊंची बालकनी में बेहतर रेलिंग और ग्रिल लगने चाहिए. यहां से होकर भक्तों का आना-जाना ज्यादा रहता है, इसलिए ऐसी जगहों पर और सावधानी बरतनी चाहिए. गौरतलब हो कि, प्रेमानंद महाराज अक्‍सर रात के समय ही वृंदावन की गलियों से गुजरते हैं, उस वक्‍त उन्‍हें देखने के लिए हजारों श्रद्धालु जहां-तहां एकत्रित हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- बुर्का पहनकर घर में घुसे थे चोर, बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में मारी गोली; 3 लाख बरामद!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

41 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago