वृंदावन में जहां संत प्रेमानंद महाराज का आवास, वहीं फ्लैट लेकर रह रही युवती 9वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरी, मौके पर ही मौत
वृंदावन की ‘श्री कृष्णम शरणम’ सोसाइटी में एक 20 वर्षीय युवती, रितिका गोयल, इमारत की 9वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.





