उत्तर प्रदेश

‘स्कूल जाना चाहती हूं, आप मेरा एडमिशन करवा दीजिए’, CM Yogi का बच्ची संग बातचीत का VIDEO Viral

यूं तो हर दौरे, निरीक्षण, कार्यक्रम में बच्चों को देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उनसे मिलते, हालचाल जानते, पढ़ाई के बारे में पूछते, फिर चॉकलेट देते है, लेकिन सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. दरअसल सोमवार एक बच्ची ने सीएम योगी से स्कूल में एडमिशन कराने की गुहार लगाई. जिसके बाद सीएम योगी बच्ची की बात सुनकर मुस्कुरा जाते है.

इतना ही नहीं बच्ची से मुख्यमंत्री के संवाद को देख सभी ने योगी के बालमन की तारीफ की तो सीएम बच्ची की हाजिर जवाबी पर मुस्कुरा उठे.

सीएम ने अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान मुरादाबाद से वाची नाम की नन्ही बच्ची अपनी बात लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंची. हर एक फरियादी के पास पहुंच रहे मुख्यमंत्री जब इस बच्ची के पास पहुंचे तो उसे देख सबसे पहले हालचाल पूछा, फिर उसका भी प्रार्थना पत्र लिया और पढ़ा.

सीएम ने वाची से पूछा- तुम स्कूल नहीं जाना चाहती?

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाची से पूछा कि तुम, स्कूल नहीं जाना चाहती है. इस पर बच्ची बोली- “नहीं, मैं स्कूल जाना चाहती हूं. मैं यह कह रही थी कि आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दो.” मुख्यमंत्री ने पूछा, “किस क्लास में. 10वीं या 11वीं में”, बच्ची ने फिर उत्तर दिया- “अरे, मुझे नाम नहीं पता.” इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपा और कहा कि इस बच्ची का एडमिशन हर हाल में कराओ.

सोशल मीडिया पर सीएम योगी का बच्ची संग इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अपनी पीड़ा भूल मुस्कुरा उठे फरियादी

मुख्यमंत्री का यह रूप देख ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादी भी एक मिनट के लिए अपनी पीड़ा भूल मुस्कुरा उठे. मुरादाबाद से आई वाची से पूछा गया कि किससे मिलकर आई हैं, उन्होंने कहा कि मैं योगी जी से मिलकर आई. मैंने उनसे कहा कि मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दें. जिस पर उन्होंने कहा कि मैं करवा दूंगा. मुख्यमंत्री से मिलकर प्रफुल्लित वाची ने बताया कि सीएम योगी मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी.

प्रदेश भर से 65 से अधिक पीड़ित पहुंचे

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 65 से अधिक पीड़ित पहुंचे. मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्या सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें अहसास कराया कि हर समस्या में सरकार साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है. सरकार विगत 8 वर्ष से इसी उद्देश्य से कार्य कर रही है.

जनता दर्शन में आमजन से जुड़े अनेक मामले आए

जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनबाड़ी, कब्जा आदि से जुड़े अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. जनता की समस्या सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सबको न्याय मिलेगा और सबकी पीड़ा दूर की जाएगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

3 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

20 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

23 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

32 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

34 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

41 minutes ago