उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग या कुछ और? 18वीं मंजिल की बालकनी पर लटकी दिखी युवती, वीडियो हुआ वायरल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती 18वीं मंजिल की बालकनी से बाहर की ओर लटक गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती रोती हुई दिखाई दे रही है और फ्लैट के अंदर मौजूद युवक उसे वापस ऊपर आने के लिए समझाता नजर आ रहा है. समय रहते युवती को सुरक्षित बालकनी के अंदर खींच लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के H टावर में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुई. बताया जा रहा है कि फ्लैट में रहने वाले युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बहस के दौरान युवती काफी भावुक हो गई और अचानक बालकनी से बाहर की तरफ लटक गई.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती काले कपड़े पहने हुए है और बालकनी के बाहर खड़ी होकर रो रही है. वहीं, फ्लैट के अंदर मौजूद युवक लगातार उसे शांत करने की कोशिश करता है और वापस अंदर आने के लिए कहता है. इस दौरान पास के फ्लैट में रहने वाली एक महिला ने यह पूरा घटनाक्रम देख लिया और तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया.

पड़ोसी महिला की आवाज सुनकर युवक ने युवती से दोबारा अंदर आने की अपील की. कुछ देर बाद युवती खुद ही बालकनी के अंदर आ गई. इसके बाद सोसायटी के लोगों ने राहत की सांस ली.

किराए के फ्लैट में रहते हैं युवक-युवती

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस फ्लैट में यह घटना हुई, वहां युवक और युवती किराए पर रहते हैं. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच हुए विवाद के बाद यह स्थिति बनी, हालांकि झगड़े की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है. बिसरख थाना पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद टीम को सोसायटी भेजा गया है. पुलिस युवक और युवती से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद किस वजह से हुआ और युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना ने एक बार फिर हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के बीच सतर्कता और पड़ोसियों की भूमिका की अहमियत को सामने ला दिया है. समय पर पड़ोसी महिला की नजर पड़ने और आवाज उठाने से एक गंभीर हादसा टल गया.

ये भी पढ़ें- झारखंड ट्रेजरी घोटाले में 10 हजार करोड़ का हिसाब गायब, बीजेपी ने सरकार पर लगाया आरोप

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

समीर आलम

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

37 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago