लीगल

‘आदेश के बावजूद जारी हैं सीवर में मौतें…’ सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजा अवमानना नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मैनुअल सीवर सफाई और मैला ढोने से.संबंधित अवमानना के मामले में 15 राज्यों के मुख्य सचिवों को अवमानना का नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पूछा कि हाथ से मैला ढोने के कारण होने वाली मौतों को ना रोक पाने पर अदालत की अवमानना की कार्रवाई क्यों न कि जाए?

जस्टिस अरविंद शर्मा और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने दिल्ली, बिहार, समेत 15 राज्यों के मुख्य सचिवों को अवमानना का नोटिस जारी किया है. कोर्ट सभी सचिवों से चार सप्ताह में हलफनामे के जरिए जवाब देने को कहा है.

मौतों का सिलसिला जारी

कोर्ट ने पूछा कि क्यों न अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए. कोर्ट डॉक्टर बलराम की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है. कोर्ट ने अक्टूबर 2023 में इस समस्या को खत्म करने का निर्देश दिया था. मामले की सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मौतों का सिलसिला लगातार जारी है.

रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में 54 और 2025 में 46 मौतें हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में महाराष्ट्र में 17, तमिलनाडु में 12 और राजस्थान में 13 मौतें हुई. कोर्ट ने अधिकारियों से पिछली सुनवाई में पूछा था कि मैनुअल सीवर सफाई और मैला ढोने की प्रथा पर कैसे रोक लगाएंगे.

सुनवाई में उपस्थित रहने का निर्देश

कोर्ट ने अगली सुनवाई में कोलकाता नगर निगम के नगर आयुक्त, दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक और हैदराबाद मेट्रोपोलिटन वाटर एंड सीवरेज बोर्ड के प्रबंध निदेशक को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि कोलकाता नगर निगम के नगर आयुक्त, दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक और हैदराबाद मेट्रोपोलिटन वाटर एंड सीवरेज बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने यह नहीं बताया था कि उनके शहरों में मैनुअल सीवर सफाई और मैला ढोने से कुछ लोगों की मौत हुई है.

40 मौतें पर FIR ‘जिरों’

एमिकस क्यूरी वरिष्ठ वकील परमेश्वर ने कोर्ट को बताया था कि 2024 में सीवर सफाई और सेफ्टिक टैंक की सफाई के कारण 40 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों को उचित उपाय करने, नीतियां बनाने और निर्देश जारी करने का निर्देश दिया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मैनुअल सीवर सफाई को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह से समाप्त किया जा सके.

ये भी पढ़ें: एंटी डिफेक्शन लॉ: 10वीं अनुसूची पर घिरी सरकार? सिब्बल की याचिका पर SC का बड़ा कदम

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

38 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

58 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago