रिपोर्ट- आदित्य बिहारी अवस्थी (हमीरपुर)
Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार की रात पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय एक बाइक में आग लग गई. पेट्रोल पंप पर आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग आनन-फानन में आग को बुझाने के लिए दौड़े. घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो अब वायरल हो रहा है.
दरअसल यह घटना जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के NH-34 पर मंडी के पास का है. जहां पेट्रोल पंप पर एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाने पहुंचा. बाइक में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लग गई. आग देखते ही पंप कर्मी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े.
पंप कर्मियों ने आग पर पहले पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. आग भभकती जा रही थी. आग को भड़कता देख पंप कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई थी.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक लपटों से घिरी हुई है. आसपास पंप पर काम करने वाले लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आग में जलकर बाइक पूरी तरह खाक हो जाती है. आग बुझने के बाद बाइक नहीं बस लोहे का ढांचा बचता है.
ये भी पढ़ें- भरोसे का कत्ल! मनोज तिवारी के घर किसने लगाई सेंध? पुराना ‘वफादार’ गिरफ्तार
पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के दौरान हुए इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…