देश

देशभक्ति का अनूठा नजारा! मंदिर परिसर में लगीं ऑपरेशन सिंदूर वाली महिला अफसरों की तस्वीरें

रिपोर्ट- धर्मेंद्र आनंद


Bihar News: बिहार के पटना से एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है. मंदिर परिसर में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह कि तस्वीर लगाई गई. ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली इन शक्तिशाली महिलाओं की तस्वीरों को पतंग में बनाकर पूरे परिसर में लगाई गई.

300 पतंग लगाई गई

पटना के नजदीक बिहटा स्थित प्राचीन बिहटेशवरनाथ मन्दिर में संध्या श्रृंगार में भक्तों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह कि तस्वीर लगाई गई, पूरे मन्दिर परिसर में लगभग तीन सौ पतंग लगाये गये थे जिसमें देश का मान बढ़ाने वाली इन दोनों महिलाओं कि तस्वीर लगी.

भगवाना भोले संग की गई पूजा-अर्चना

मन्दिर कमिटी के लोगों ने बताया कि नये वर्ष में सेना के दोनों सिपाहियों के लम्बी आयु और इनके हौसले को और उची उड़ान भरने कि कामना के लिए भगवान भोले से कामना कि गई है. मकर संक्रांति से सूर्य के दक्षिणायान से उत्तरायण में आने पर हीं हमलोग नया वर्ष मनाते हैँ इसलिए आज पतंग को प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया है. जिस तरह पतंग हवा में लहराता है उसी तरह इनका वायुयान भी उस दिन हवा को चिरते हुए पाकिस्तानी आतंकी ठिकानो को ध्वस्त कर वापस इंडिया लौटा था. इसके लिए पतंग बनानेवाले को विशेष रूप से आर्डर देकर बनवाया गया और इसे संध्या श्रृंगार में लगाया गया है.


ये भा पढ़ें: काला पहाड़: पत्थरों में कैद इतिहास, उपेक्षा में दम तोड़ती धरोहर


क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में भारत द्वारा पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर की गई एक सैन्य कार्रवाई का कोडनेम था, जो पहलगाम हमले (जहां पर्यटकों को मारा गया था) के जवाब में था, जिसमें भारतीय सेना ने स्वदेशी हाई-टेक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए सीमा पार आतंकवाद पर एक सटीक और रणनीतिक प्रहार किया, जिससे भारत की तकनीकी क्षमता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन हुआ और यह एक नए भारत के आत्मनिर्भर रक्षा सिद्धांत का प्रतीक बन गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago