बीजेपी MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने निकाली तिरंगा यात्रा.
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में 09 अगस्त से 15 के बीच हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से मनाया जा रहा है. मंगलवार को भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा भी सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा – 2024 का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और देशभक्ति के रंग में सराबोर जनसैलाब के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच शाम 05:30 बजे हिन्द नगर स्थित पिपलेश्वर हनुमान मंदिर से विधायक की पद यात्रा शुरू हुई. लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, हर घर तिरंगा अभियान संयोजक उमेश तिवारी पूरी पदयात्रा के दौरान विधायक के साथ चलते नजर आये.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने यात्रा से पहले पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन भी किया. यात्रा के दौरान सरोजनीनगर विधायक द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत क्षेत्रवासियों को 10,000 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी उपलब्ध कराये, हिन्द नगर, एलडीए कॉलोनी से विधायक कार्यालय आशियाना तक आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के लिए क्षेत्र की जनता के बीच अद्वितीय उत्साह देखने को मिला. ढोल, नगाड़े, गाजे, बाजे के साथ युवाओं में जोश जगाते, राष्ट्रभक्ति से ओत – प्रोत गीतों के साथ जहां-जहां से यह तिरंगा यात्रा निकल रही थी वहां-वहां लोग देशभक्ति से सराबोर नारे लगा रहे थे. लोगों का बेइंतहा समर्थन पाकर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी भावविभोर दिखे, उन्होंने तिरंगे के रंग में रंगे गुब्बारे भी हवा में छोड़े.
डॉ. राजेश्वर सिंह भी हाथ में तिरंगा थामे लोगों का उत्साहवर्धन करते दिखे. इस दौरान सरोजनीनगर विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग व बलिदान को स्मरण किया. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ़ एक झंडा नहीं है यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है, हमारे तिरंगे का हर धागा बलिदान, साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानियाँ बुनता है. सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब देश के प्रति समर्पण का प्रमाण है, तिरंगा हमारे अतीत का गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य का प्रतिबिम्ब है, इसकी शान को बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है. लाखों वीर शहीदों ने कुर्बानी दी तब देश आजाद हुआ, आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, आज देश में वाइब्रेंट डेमोक्रेसी है, ये वीर शहीदों के बलिदान के कारण है, आज ऐसे वीर जवानों को याद करने का दिन है.
डॉ. सिंह ने कहा आज देश में कई प्रकार की समस्याएँ हैं, जिनसे सबको मिलकर लड़ना है ताकि तिरंगे की शान में कोई कमी न आने पाए, 5 करोड़ घुसपैठिये देश में घुस आये हैं, अवैध धर्मान्तरण देश में बड़ी समस्या है, आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए, देश को मजबूत बनाने के लिए इन समस्याओं से लड़ना है. मोदी – योगी सरकार प्रतिबद्ध है देश प्रदेश को को प्रगति की नयी ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं, इन समस्याओं के समाधान के लिए हमें उनका हाथ और मजबूत करना है. विधायक ने आगे जोड़ा हम सर्वस्व अर्पण कर देंगे लेकिन तिरंगे की शान कम नहीं पड़ने देंगे, सत्ता की लालच में कांग्रेस, सपा जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति कर देश को कमजोर करना चाह रही है, विश्व की तमाम ताकतें भारत को आगे नहीं बढ़ने देना चाह रही हैं. ये पार्टियाँ उनके साथ मिलकर देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रही हैं, प्रधानमंत्री मोदीके खिलाफ षड्यंत्र कर रही हैं. सबको एकजुट होकर देश और सनातन धर्म को मजबूत करना है, सनातन धर्म देश की आत्मा है, जितना सनातन धर्म मजबूत होगा उतना ही देश मजबूत होगा.
इस दौरान विधायक सरोजनीनगर की पहचान बन चुकी ‘तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई’ के माध्यम से सभी को भोजन भी उपलब्ध कराया गया. विधायक ने तिरंगा यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सरोजनीनगर की जनता का आभार व्यक्त किया.
सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान महामंत्री पुष्कर शुक्ला, पूर्व ज़िला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, बंथरा नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद मौर्या, विवेक राजपूत, शिवबक्श सिंह एवं मोहित तिवारी तथा निगम पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, प्रतिभा तिवारी, निर्मला सिंह, सौरभ सिंह ‘मोनू’, राम नरेश रावत, गीता देवी, लवकुश रावत, कमलेश सिंह, हिमांशु अम्बेडकर, के. एन. सिंह बृजमोहन शर्मा, रजनी अवस्थी, द्रौपदी रावत, रमा शंकर त्रिपाठी, गंगाराम अंबेडकर, संजीव मिश्रा, मनीष शुक्ला, अनूप शुक्ला, रजनीश श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, नीता दीक्षित, साधना गुप्ता, नेहा सिंह, शिविता गोयल, प्रियंका सिंह एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 50 हजार से अधिक छात्रों को…
गुजरात के भावनगर स्थित पालीताना की शत्रुंजय पहाड़ी पर संगमरमर के लगभग 863 भव्य जैन…
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: जानिए परिवर्तनी एकादशी का महत्व, वामन अवतार और राजा बलि की…
Kamika Ekadashi significance: जानिए कामिका एकादशी का महत्व, सादगी से पूजा करने के नियम और…
Devshayani Ekadashi: जानिए देवशयनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, चातुर्मास की शुरुआत, व्रत के नियम और…
UPI Digital Payment: चाय की छोटी-सी दुकान पर लगा एक QR कोड बताता है कि…