लखनऊ, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री पूरे डॉ दिनेश शर्मा से विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हाँथ में संविधान की किताब लेने मात्र से संविधान का संरक्षण नहीं होता है. संविधान के संरक्षण के लिए खुले मन से व्यवहार करने के साथ ही संविधान की धाराओं का सम्मान भी करना होगा. उनका कहना था कि देश में निष्पक्ष और एक साथ चुनाव हो और इसके लिए देश भर में एसआईआर होकर मतदाता सूची बने. एक राष्ट्र एक चुनाव लोकतंत्र की जड़ो को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है.
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश हो रहा एसआईआर विपक्ष को परेशान कर रहा है क्योंकि इससे उनके चुनाव में गड़बड़ी करने के मंसूबे पर पानी फिर गया है. कांग्रेस के कर्नाटक के एक मंत्री तो पार्टी की चुनावी काली करतूतों को स्वीकार भी कर चुके है पर उनकी कुर्सी चली गई। एक समय तो ये भी था कि स्थानीय निकाय आदि के चुनाव इस डर से नहीं कराए जाते थे कि इनके परिणाम का विपरीत असर विधानसभा चुनाव में नहीं हो जाए.
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव भारत की तरक्की को तेज करने की पहल है. इससे समय और धन दोनों की ही बचत होगी. अलग अलग से पर होने वाले चुनाव विकास की गतिविधियों को प्रभावित करते हैं। सरकार किसी की भी हो पर फैसले देशहित के होने चाहिए. एक राष्ट्र एक चुनाव आज देश की जरूरत है. लोकतंत्र में संवाद जरूरी होता है. विपक्ष को खुले मन से इस पर विचार करना चाहिए.
सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत का भविष्य उज्जवल हो रहा है. पहले देश दुनिया की जिन ताकतों की घुड़की से डर जाता था आज उनके सामने मजबूती से खड़ा है. आज का भारत वो भारत है जिसने पीएम मोदी के नेतृत्व में तीन बार पाकिस्तान को घर में घुसकर सबक सिखाया है. देश में एक समय में रही यूपीए सरकार के गृहमंत्री की पीड़ा बताती है कि तत्कालीन सरकार ने सुपर पावर के दबाव में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी. देश के भले के लिए मजबूत सरकार का होना जरूरी है और आज मोदी सरकार के होते भारत दहाड़ रहा है.
कला मंडप कैसरबाग, लखनऊ में भविष्य-ए-उत्तर प्रदेश छात्र संसद 2025 में आयोजित “वन नेशन वन इलेक्शन” विषयक संगोष्ठी में देश से पधारे सैकड़ों छात्र छात्राओ को संबोधित कर भारत की लोकतंत्र प्रणाली को सुदृढ़ करने का आह्वान किया.
इस अवसर पर माo सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, माo मंत्री दानिश आजाद, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, सोमेंद्र सिंह, शिखर पुरी, हिमांशु तिवारी, दिव्यांशु रंजन एवं विवेक दीक्षित आदि उपस्थित रहे.
भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…