होरियारों पर पुश्प वर्षा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ.
CM Yogi In Mathura: भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में रंगों के त्योहार होली की हर तरफ धूम दिखाई दे रही है. ब्रज में 40 दिन तक चलने वाले रंगोत्सव की शुरुआत आज (7 मार्च) उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भक्तों पर पुष्प बरसाकर की. सीएम योगी फूलों की होली खेलते हुए नजर आए.
सीएम योगी ने इस दौरान लोगों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से राम की नगरी अयोध्या सुंदर और भव्य बन गई है, ठीक उसी तर्ज पर अब मथुरा-वृंदावन की बारी है.
सीएम ने आगे कहा कि ब्रज क्षेत्र में 40 दिन तक रंगोत्सव मनाया जाता है और इस दौरान बरसाना में लठमार होली खेली जाएगी. उन्होंने कहा कि महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद, वह होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने के लिए बरसाना आए हैं.
सीएम योगी ने होली को एकता का सूत्र बताते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव और दूरियों को मिटाने का त्योहार है. महाकुंभ ने जहां दुनिया को एकता का संदेश दिया, वहीं होली इसे और मजबूत करती है. उन्होंने बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली और लड्डूमार होली का जिक्र करते हुए सनातन धर्म की अद्भुत परंपराओं की सराहना की.
यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: ‘होली से ऐतराज तो घर पर रहें जनाब’, संभल CO की चेतावनी, बोले- एक साल में 52 जुमे होते हैं…
उन्होंने ब्रजभूमि को सनातन धर्म की श्रद्धा की भूमि बताया और कहा कि यह क्षेत्र भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है. सीएम योगी के इस बयान से यह स्पष्ट हुआ कि मथुरा और वृंदावन को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…
अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…
Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…