उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर चल रहा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रहा. रविवार को भी पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी में स्थानीय जनपद व पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. श्रावस्ती में शासकीय भूमि पर बने अवैध मदरसे व ईदगाह पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.

श्रावस्ती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि शासकीय भूमि पर बने अवैध व बिना मान्यता के संचालित मदरसों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई. इनमें जमुनहा तहसील के मदरसा रिजविया गौसिया उलूम खलीफतपुर, मदरसा दारूल उलूम गरीब नवाज रजा ए मुस्तफा इमलिया करनपुर, मदरसा इस्लामिया अरबिया तलिमुल कुरआन कुंडा पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई.

वहीं भिनगा तहसील के मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत गौसे आजम बन्ठिहवा, तहसील इकौना के मदरसा इस्लामिया चिन्तयो गरीब नवाज अलीनगर के साथ ही अवैध ईदगाह खांवापोखर पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई.

सिद्धार्थनगर में 21 कब्जे पर कार्रवाई

सिद्धार्थनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) व अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर अंदर तक कुल 21 धार्मिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया. इसमें 4 मस्जिद व 17 अवैध मदरसे हैं. जिला प्रशासन ने 19 अतिक्रमण पर नोटिस जारी की है, जबकि दो मदरसों का अतिक्रमण हटा दिया गया है.

बलरामपुर में अब तक चिह्नित किए गए 39 अवैध स्थल

बलरामपुर के अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अबतक 39 अवैध मदरसे, धार्मिक स्थल और मजार चिह्नित किये गये हैं. इनमें से 24 को सील किया गया है. सार्वजनिक भूमि पर 19 अतिक्रमण चिह्नित किए गए, जिसमें से सात से अतिक्रमण हटा दिया गया. शेष 12 में से छह को नोटिस दी गई है, इसकी अवधि पूरा होने पर कार्रवाई होगी. वहीं छह अन्य सार्वजनिक भूमि में से चार पर वन विभाग व दो पर लोक निर्माण विभाग कार्रवाई करेगा.

पीलीभीत में नोटिस जारी

पीलीभीत जिला प्रशासन ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर बने एक मस्जिद को रविवार को चिह्नित किया गया. इसे नोटिस देकर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है. इसके उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

लखीमपुर खीरी में भी हुई कार्रवाई

लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दो दिन के भीतर यहां सार्वजनिक भूमि पर तीन अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए. रविवार को एक अवैध मजार भी चिह्नित की गई. प्रशासन व पुलिस ने यहां से एक मस्जिद, एक मजार व दो ईदगाह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है. इसमें से एक ईदगाह को सील भी किया गया है.

बहराइच में भी चला चाबुक

बहराइच डीएम व एसपी के मुताबिक इंडो नेपाल बार्डर के 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि पर 158 अतिक्रमण से कब्जा हटा दिया गया है. रविवार को जिले में एक अवैध ईदगाह से अतिक्रमण हटाया गया. कुल 24 स्थलों पर अतिक्रमण चिह्नित कर कार्रवाई की गई. 10 मदरसों को सील व तीन को हटाया गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश कुमार की पहल रगं लाई शेखपुरा की बहनों ने ‘जीविका’ के जरिए जिंदगी बदलने की कहानी बताई

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

1 minute ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

5 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

8 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

33 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago