उत्तर प्रदेश

समीक्षा बैठक में डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी से मांगी 17 परियोजनाओं की स्वीकृति, 101 संरचनात्मक प्रस्तावों पर हुआ मंथन

बुधवार को सीएम आवास पर लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की. बैठक में लखनऊ जनपद सहित मंडल के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक में पहुंचे सरोजनीनगर नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के संरचनात्मक और समग्र जनकल्याणकारी कार्यों के प्रस्ताव रखे.

बैठक के दौरान सरोजनीनगर में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 11793 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज (ROB), प्रमुख जिला सड़कें (MDR-ODR), दीर्घ सेतु और लघु सेतु जैसे 101 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर संभावनात्मक विमर्श भी किया गया. जिसके लिए विधायक ने सरोजनी नगर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट किया.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर 11 विभागों की 17 प्रमुख परियोजनाओं तथा कार्यों की स्वीकृतियों हेतु आग्रह किया. डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को सरोजनीनगर के पिपरसंड में लखनऊ विश्वविद्यालय कृषि संकाय की स्थापना, चकौली में विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, ऐरो सिटी, वृन्दावन योजना में देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर, नादरगंज में एआई सिटी, ब्रह्मोस मिसाइल, प्लांट, लतीफ़ नगर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अशोक लीलैंड बस प्लांट आदि की स्वीकृति के लिए सरोजनीनगर की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया. विधायक ने सरोजनीनगर में संचालित परियोजनाओं में तेजी लाने तथा उनकी प्रॉपर मोनिटरिंग के साथ समयबद्ध  रूप से पूर्ण कराने का आग्रह भी किया.


ये भी पढ़ें: सहारा निवेशकों को अब तक 5,139 करोड़ रुपये किया जा चुका वापस, 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा रिफंड प्रोसेस


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago