उत्तर प्रदेश

शराब पार्टी के बाद दोस्त बना कातिल! शटरिंग मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jalaun Murder Case: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने एक मजदूर की जान ले ली. शटरिंग का काम करने वाले दो साथी मजदूरों के बीच नशे की हालत में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. गुस्से में एक मजदूर ने लकड़ी की फंटी से अपने ही साथी के सिर पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं.

किराए के मकान में साथ रहते थे दोनों मजदूर

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव, निवासी ग्राम भदेख, थाना कुठौंद, हाल निवासी गोरमी (जिला भिंड, मध्य प्रदेश) ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे भाई गुड्डू उर्फ अरुण कुमार (52) उरई के नया पटेल नगर स्थित किराए के मकान में रहकर शटरिंग का काम करते थे. उनके साथ प्रशांत विश्वास, निवासी ग्राम टेंगराखल, थाना हंसखली, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल), भी उसी मकान में रहता था और दोनों एक ही जगह मजदूरी करते थे.

नशे में बढ़ा विवाद, लकड़ी की फंटी से किया हमला

पुलिस जांच के अनुसार, 24 जुलाई की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी प्रशांत विश्वास ने आवेश में आकर लकड़ी की फंटी उठाई और गुड्डू उर्फ अरुण कुमार के सिर पर कई वार कर दिए. हमले में गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए. पहले उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जहां 26 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: ‘दतिया की नजर उतारने आई हूं!’ बीजेपी बनाम कांग्रेस के बीच किन्नर ‘संजना दीदी’ की एंट्री ने क्यों बढ़ाई हलचल?

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मृत्यु के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार दबिश के बाद प्रशांत विश्वास को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना वाली रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में उसने गुस्से में लकड़ी की फंटी से हमला किया था. क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों मजदूर साथ काम करते थे और शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद यह घटना हुई. घायल गुड्डू की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

10 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

15 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

31 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

46 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago