उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन, जेवर एयरपोर्ट के लिए 4,458 करोड़ रुपए के निवेश पर लगी मुहर

उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों सिंगापुर के दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी की मौजूदगी में एक डील फाइनल हुई है, जो ना सिर्फ जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि पूरे उत्तर भारत की रफ़्तार को बदल देगी.

सिंगापुर की एविएशन कंपनी ‘सैट्स’ (SATS) ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हाथ मिलाया है. इस समझौते के तहत कंपनी जेवर एयरपोर्ट पर दो बड़े प्रोजेक्ट्स लगाने जा रही है, जिनमें करीब 4,458 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया जाएगा.

क्या है यह पूरा प्लान?

इस डील के दो मुख्य स्तंभ हैं जो जेवर को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाओं से लैस करेंगे. सबसे पहले सैट्स कंपनी यहां एक बहुत बड़ा और मॉडर्न कार्गो टर्मिनल बनाएगी. उत्तर भारत के व्यापारियों को सामान विदेश भेजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन यह कॉम्प्लेक्स इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों (फार्मा) और खेती के उत्पादों के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का सबसे बड़ा सेंटर बनेगा. यानी यूपी का आम किसान हो या बड़ा कारोबारी, उसका सामान सीधे और तेज़ी से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा.

दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट एक वर्ल्ड-क्लास एयर कैटरिंग किचेन है. जेवर में बनने वाली यह रसोई सिर्फ इस एयरपोर्ट की फ्लाइट्स तक सीमित नहीं रहेगी. यहां से तैयार खाना उत्तर भारत के अन्य शहरों के एयरपोर्ट्स पर भी सप्लाई किया जाएगा.

युवाओं और कारोबारियों के लिए क्या है इसमें खास?

इन दो बड़े प्रोजेक्ट्स के आने से फूड प्रोसेसिंग, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में हज़ारों नए अवसर पैदा होंगे. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हज़ारों युवाओं को नौकरी मिलेगी और स्थानीय कारोबारियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे.

सीएम योगी का सिंगापुर दौरा सिर्फ हाथ मिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यूपी को ‘ग्लोबल निवेश हब’ बनाने की एक बड़ी कोशिश है.

जेवर एयरपोर्ट को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि वह सड़क, रेल और हवा, तीनों रास्तों से पूरी दुनिया से जुड़ा हो.

ये भी पढ़ें-‘करिश्माई नेता और शानदार प्रशासक थीं जयललिता’, जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

19 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

19 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

28 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

47 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

59 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

1 hour ago