उत्तर प्रदेश

JNU मॉब लिंचिंग! क्या आपने देखा आधी रात की झड़प का वीडियो?

राजधानी दिल्ली में स्थित JNU एक बार फिर छात्र राजनीति को लेकर सुर्खियों में है. देर रात कैंपस में एबीवीपी और लेफ्ट विंग छात्र संगठनों के बीच कथित झड़प का मामला सामने आया है. ABVP ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं पर 100-150 लोगों की भीड़ ने हमला किया और इसे ‘मॉब लिंचिंग’ बताया जा रहा है. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. चलिए जानते है पूरा मामला:

क्या है पूरा मामला?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले 7-8 दिनों से लेफ्ट विंग छात्र संगठनों की हड़ताल चल रही थी. इसी दौरान देर रात कैंपस में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई. JNUSU जॉइंट सेक्रेटरी और ABVP नेता वैभव मीणा के मुताबिक, 300-400 नकाबपोश लोगों की भीड़ ने स्टडी रूम में पढ़ रहे छात्रों को बाहर निकाल दिया. उनका आरोप है कि विजय नाम के कार्यकर्ता को 100-150 लोगों ने घेरकर उनपर हमला किया, जिसे उन्होंने ‘मॉब लिंचिंग’ नाम दिया. ABVP का यह भी कहना है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की.

वहीं JNU मीडिया कन्वीनर और ABVP नेता विजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि यह हमला प्री-प्लान्ड था क्योंकि सिर्फ ABVP के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया गया.

महिला छात्राओं पर हमले का आरोप

ABVP की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ महिला छात्राओं पर कुर्सियों और लाठियों से हमला किया गया और दावा किया गया कि जब छात्राएं वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थीं, तब उनके मोबाइल फोन छीनने की कोशिश भी की गई. वाइरल वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में पत्थर और डंडे लेकर घूमते हुए दिखाई देने का दावा किया गया है. इन आरोपों में जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) के कुछ पदाधिकारियों पर भी सवाल उठाए गए हैं. हालांकि, इन चीजों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.

सुरक्षा पर सवाल उठे कई सवाल

घटना के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की भूमिका पर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं. ABVP का कहना है कि घटना के समय सुरक्षा कर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. फिलहाल अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन या पुलिस की ओर से बयान सामने आना बाकी है. JNU में छात्र राजनीति का इतिहास लंबा रहा है और अलग-अलग विचारधाराओं के छात्र संगठनों के बीच टकराव की घटनाएं पहले भी सामने आई है. इस नए विवाद ने एक बार फिर कैंपस की सुरक्षा और छात्र राजनीति की दिशा पर बहस छैड़ दी है.

फिलहाल मामले की आधिकारिक जांच और सभी पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही इस मामला का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा.

यह भी पढ़े: नवादा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब माफियाओं की फैक्ट्री आग के हवाले

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

 

 

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

5 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

5 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

6 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

6 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

7 hours ago