उत्तर प्रदेश

कांवड़, कपल और कंट्रोवर्सी… क्यों चर्चा में है तमन्ना-अमन की जोड़ी?

Kanwar Yatra Viral Couple: हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद की ओर कांवड़ यात्रा कर रहे संभल निवासी दंपति तमन्ना मलिक और उनके हिंदू पति अमन त्यागी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी यात्रा, आपसी रिश्ते और हालिया विवादों पर खुलकर अपनी बात रखी. हिंदू-मुस्लिम विवाह और साथ में कांवड़ यात्रा करने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दंपति ने कहा कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी धार्मिक आस्था का पालन कर रहे हैं.

सात फेरों का वादा निभा रहा हूं – अमन त्यागी

अमन त्यागी ने कहा कि उनकी पत्नी उनकी जीवनसंगिनी हैं और विवाह के समय लिए गए सात फेरों के वचनों के अनुसार वे हर परिस्थिति में उनका साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा, “यह मेरी पत्नी हैं. हमने सात फेरे लिए हैं. जैसा यह चाहेंगी, मुझे इनके साथ चलना ही है क्योंकि मैंने इनसे वादा किया है.” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद खड़ा करने वाले लोगों को समझना चाहिए कि वे किसी तरह का तनाव नहीं फैला रहे, बल्कि पूरी शांति और संविधान के दायरे में अपनी धार्मिक यात्रा कर रहे हैं.

मौलाना रशीदी के बयान पर जताई नाराजगी

वहीं मौलाना रशीदी द्वारा कांवड़ियों पर दिए गए विवादित बयान पर आपत्ति जताते हुए अमन त्यागी ने कहा, “मौलाना रशीदी ने बयान दिया है कि हरिद्वार से जल लेकर आ रहे भोले शराबी, भंगेड़ी और आतंकवादी हैं. 11 तारीख को जल चढ़ाने से पहले मौलाना रशीदी पर एफआईआर दर्ज हो.  अमन ने कहा कि यदि 11 अगस्त को जलाभिषेक से पहले मौलाना रशीदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी नहीं होती, तो जल चढ़ाने के बाद वे विरोध स्वरूप सड़क पर बैठेंगे.

यह भी पढ़ें: Sawan Vrat Diet Tips: सावन के व्रत में क्या खाएं, क्या नहीं? जानिए हेल्दी डाइट और सेहतमंद रहने के आसान उपाय

तमन्ना बोलीं- “डरने वाले नहीं हैं”

तमन्ना मलिक ने कहा कि उन्हें किसी भी कट्टरपंथी सोच या धमकियों से डर नहीं लगता. उन्होंने कहा कि वे अपनी आस्था और निर्णय पर कायम हैं. सनातन धर्म में आने के अपने अनुभव साझा करते हुए तमन्ना ने कहा कि उन्हें यहां महिलाओं को सम्मान और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की आजादी महसूस हुई है.mउन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक कट्टरता समाज के लिए ठीक नहीं है और सभी लोगों को एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करना चाहिए.

चर्चा का विषय बना हिंदू-मुस्लिम दंपति

हिंदू पति और मुस्लिम पृष्ठभूमि से आने वाली पत्नी का एक साथ कांवड़ यात्रा करना सामाजिक और धार्मिक बहस का विषय बन गया है. जहां कुछ लोग इसे आपसी विश्वास और धार्मिक स्वतंत्रता का उदाहरण बता रहे हैं, वहीं कुछ संगठनों और व्यक्तियों की ओर से इस पर आपत्ति भी जताई जा रही है. हालांकि दंपति का कहना है कि वे अपनी व्यक्तिगत आस्था, वैवाहिक संबंध और संवैधानिक अधिकारों के तहत यह यात्रा कर रहे हैं तथा समाज में शांति और सौहार्द का संदेश देना चाहते हैं.

Swati Pandey

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

8 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

11 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

24 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

43 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

55 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago