उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में कड़ाके की ठंड के बीच केशव मौर्य का ‘गरम’ मिजाज, ब्रिज के काम में सुस्ती देख अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों प्रयागराज के विकास कार्यों को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं. आज (मंगलवार) को उन्होंने शहर के मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का मौके पर जाकर निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ सड़क परिवहन मंत्रालय और निर्माण एजेंसी के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे.

काम की चाल देख भड़के डिप्टी सीएम

निरीक्षण के दौरान जब उपमुख्यमंत्री ने ब्रिज के निर्माण की प्रगति देखी, तो वह काफी नाराज नजर आए. काम की सुस्त रफ्तार को लेकर उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था ‘एस.पी.एस. कंस्ट्रक्शन इंडिया’ के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में हीला-हवाली किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी. डिप्टी सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि मजदूरों और संसाधनों की संख्या बढ़ाकर काम की गति तेज की जाए.

जवाब में निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मई 2026 तक पुल का काम पूरी तरह से खत्म कर लिया जाएगा. हालांकि, केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कर दिया कि सिर्फ काम पूरा करना काफी नहीं है, गुणवत्ता (Quality) के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने मंत्रालय के अफसरों को आदेश दिया कि वे रोजाना की प्रगति की निगरानी करें ताकि समय सीमा के भीतर जनता को यह तोहफा मिल सके.

मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने प्रयागराज के भविष्य का खाका खींचा. उन्होंने बताया कि शहर में ‘इनर रिंग रोड’ का काम भी तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा, “जब यह रिंग रोड तैयार हो जाएगी, तो प्रयागराज में ट्रैफिक की समस्या बीते दिनों की बात हो जाएगी और शहर का विस्तार नए सिरे से होगा.” उन्होंने आगे जोड़ा कि सरकार केवल इस एक पुल पर नहीं, बल्कि गंगा और यमुना पर कई छोटे-बड़े ब्रिज, आरओबी (ROB) और फ्लाईओवरों का जाल बिछा रही है ताकि कुंभ और आम दिनों में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम से ना जूझना पड़े.

इस मौके पर फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों समेत प्रशासन के तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहे.

मार्शल आर्ट्स की ‘गोल्डन गर्ल’ का हुआ सम्मान

विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद डिप्टी सीएम का एक अलग अंदाज देखने को मिला. वह कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के साथ जिला पंचायत सभागार पहुंचे, जहां एशियन मिस मार्शल आर्ट की स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था.

उपमुख्यमंत्री ने खुशबू को फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खुशबू जैसी बेटियां पूरे देश और प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं. खेल जगत में ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी. मार्शल आर्ट्स जैसे कठिन खेल में गोल्ड जीतना यह साबित करता है कि प्रयागराज की मिट्टी में हुनर की कमी नहीं है.

ये भी पढ़ें: शिक्षा का मंदिर या कुछ और? गाजीपुर के स्कूल में हाथ उठाकर दुआ करते दिखे बच्चे, वीडियो देख भड़के लोग

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

25 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

31 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

49 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

51 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

1 hour ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

1 hour ago