देश

Year Ender 2025: इस साल किन देशों की असेंबली को पीएम मोदी ने किया संबोधित? अब तक 18 बार संसद में दे चुके हैं भाषण

Year Ender 2025: साल 2025 अब खत्म होने की ओर अग्रसर है. साल के अंत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के विदेश दौरे पर हैं. राजनीतिक दृष्टिकोण से भारत के लिए ये साल बेहद खास रहा. पीएम मोदी ने भारत को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया. विश्वपटल पर पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. इस साल पीएम मोदी ने कई देशों का दौरा किया, जहां उन्हें संसद में बोलने का मौका भी मिला.

पीएम मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने न केवल सबसे ज्यादा देशों का सर्वोच्च सम्मान हासिल किया है, बल्कि वह पहले पीएम हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार दूसरे देशों में संसद को संबोधित किया है. पीएम मोदी ने इस साल 2025 में इथियोपिया, नामीबिया, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, और घाना में संसद को संबोधित किया.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल की बात करें तो उन्होंने कुल मिलाकर 18 बार दूसरे देशों में संसद को संबोधित किया है. अमेरिकी कांग्रेस में पीएम मोदी ने दो बार अलग-अलग दौरे पर अपना संबोधन दिया है.

पीएम मोदी ने इथियोपिया में दिसंबर 2025, नामीबिया में जुलाई 2025, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में जुलाई 2025, घाना में जुलाई 2025, गुयाना में नवंबर 2024, अमेरिकी कांग्रेस में जून 2023, मालदीव में जून 2019, यूगांडा में जुलाई 2018, अमेरिकी कांग्रेस में जुलाई 2016, अफगानिस्तान में दिसंबर 2015, ब्रिटेन में नवंबर 2015, मंगोलिया में मई 2015, मॉरीशस में मार्च 2015, श्रीलंका में मार्च 2015, फिजी में नवंबर 2014, ऑस्ट्रेलिया में नवंबर 2014, नेपाल में अगस्त 2014, और भूटान में जून 2014 में अपना भाषण दिया है.

पीएम मोदी से पहले ये पूर्व प्रधानमंत्री कर चुके थे विदेशों में भाषण

बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सात बार अन्य देशों की संसद में अपना संबोधन दिया था. इसके अलावा इंदिरा गांधी ने चार बार, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तीन बार, राजीव गांधी ने दो बार, और पीवी नरसिम्हा राव ने 1 बार दूसरे देशों की संसद में भाषण दिया था. इसके अलावा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने दो बार और मोरारजी देसाई ने एक बार दूसरे देश की संसद को संबोधित किया था.

मनमोहन सिंह ने अमेरिका, मॉरीशस, मंगोलिया, अफगानिस्तान, ब्रिटेन, श्रीलंका और नेपाल की संसद में भाषण दिया था. इसके अलावा इंदिरा गांधी ने अमेरिका, ब्रिटेन, सोवियत संघ और मॉरीशस की असेंबली में भाषण दिया था. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की संसद में संबोधन दिया था. राजीव गांधी ने अमेरिका और ब्रिटेन की संसद में भाषण दिया. पीवी नरसिम्हा राव ने ऑस्ट्रेलिया, अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया और मोरारजी देसाई ने अमेरिका की संसद में अपना संबोधन दिया था.

ये भी पढ़ें: खेती से लेकर स्टार्टअप तक… हर सेक्टर पर पीएम मोदी की नजर, बजट से पहले विशेषज्ञों के साथ करेंगे मीटिंग

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

10 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

12 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

24 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

38 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

46 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

48 minutes ago