Wings India Awards 2026: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CCSI Airport) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. हाल ही में हैदराबाद में आयोजित ‘विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2026’ में इस एयरपोर्ट को अपनी कैटेगरी में देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है. लखनऊ एयरपोर्ट ने यह बाजी ‘5 से 10 मिलियन पैसेंजर सालाना’ वाली श्रेणी में मारी है.
यह खबर ना सिर्फ लखनऊ वालों के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है क्योंकि यह अवॉर्ड नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) के क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठित माना जाता है.
पिछले एक-दो साल में लखनऊ एयरपोर्ट को पूरी तरह बदल दिया गया है. सिर्फ उड़ानों की संख्या ही नहीं बढ़ी, बल्कि यात्रियों की सुविधाओं पर भी जबरदस्त काम हुआ है. जजों और सर्वे पैनल ने पाया कि लखनऊ एयरपोर्ट ने 50 लाख से 1 करोड़ यात्रियों को संभालने वाली कैटेगरी में सबसे बेहतरीन मैनेजमेंट दिखाया है.
एयरपोर्ट की इस सफलता के पीछे कई कारण रहा हैं:
विंग्स इंडिया अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर दिया जाता है कि एक आम मुसाफिर को एयरपोर्ट पर कैसी सुविधाएं मिल रही हैं. लखनऊ एयरपोर्ट ने पिछले एक साल में पैसेंजर फीडबैक पर काफी काम किया है. चाहे वह साफ-सफाई हो, सुरक्षा जांच की रफ्तार हो या फिर वेटिंग एरिया में मिलने वाली सहूलियतें हो. हर मामले में एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने अपनी रैंकिंग सुधारी है.
हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर हुए इस भव्य समारोह में जब लखनऊ का नाम गूंजा, तो यह साफ हो गया कि यूपी की राजधानी अब ग्लोबल एविएशन मैप पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है.
एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह से लखनऊ एयरपोर्ट अपना विस्तार कर रहा है, आने वाले समय में यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा हब बनकर उभर सकता है. यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए जिस तरह से यहां इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया गया है, यह अवॉर्ड उसी कड़ी मेहनत का नतीजा है.
ये भी पढ़ें- इटावा में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल, ट्रांसफर–पोस्टिंग के बदले पैसे लेते दिखे DPRO
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…