Sarojini Nagar News: उत्तर प्रदेश में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के नटकुर मैदान में आज भव्य भजन संध्या आयोजित की जा रही है. इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति देंगे. यह कार्यक्रम ‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ अभियान के तहत हो रहा है.
इस कार्यक्रम का आयोजन सरोजनीनगर के लोकप्रिय भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह करा रहे हैं. उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी जोर दिया है. डॉ. राजेश्वर सिंह ‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ अभियान के जरिए क्षेत्रवासियों में सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसे कार्यक्रम जन-जन को एकजुट करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. इस भजन संध्या से सरोजनीनगर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनेगा.
आयोजकों की ओर से बताया गया कि नटकुर मैदान में भजन संध्या का कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम का स्थान- नटकुर मैदान, सरोजनीनगर, लखनऊ है. जो लोकेशन आसानी से गूगल मैप्स पर उपलब्ध है. शाम 6 बजे से भजन संध्या शुरू होगी. स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
कन्हैया मित्तल खाटू श्याम जी और बालाजी के भजनों के लिए प्रसिद्ध हैं. उनके लोकप्रिय भजन जैसे “बालाजी अच्छा लागे से”, “हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है”, “श्याम की कृपा” और “मैं बाबा ले आया” लाखों लोगों के दिलों को छूते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों लोग उनके भजन सुनते हैं. कन्हैया मित्तल बताते हैं कि वे बचपन से ही भक्ति में समर्पित रहे हैं, आज वे डॉ. राजेश्वर सिंह की मौजूदगी में प्रस्तुति देंगे.
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…