Bharat Express DD Free Dish

Dharmotsav: लखनऊ के सरोजनीनगर में भजन संध्‍या में गूंजेंगे कन्हैया मित्तल के गीत, डॉ. राजेश्‍वर सिंह करा रहे भव्‍य आयोजन

लखनऊ जनपद के सरोजनीनगर में नटकुर मैदान में आज शाम 6 बजे से भजन संध्या शुरू होगी. वहां सरोजनीनगर के लोकप्रिय भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ये धार्मिक कार्यक्रम करा रहे हैं. वहां कन्हैया मित्तल की प्रस्‍तुति श्रद्धालुओं को भावुक कर देगी.

dr rajeshwar singh bhajan-sandhya
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Sarojini Nagar News: उत्‍तर प्रदेश में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के नटकुर मैदान में आज भव्य भजन संध्या आयोजित की जा रही है. इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति देंगे. यह कार्यक्रम ‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ अभियान के तहत हो रहा है.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल

इस कार्यक्रम का आयोजन सरोजनीनगर के लोकप्रिय भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह करा रहे हैं. उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी जोर दिया है. डॉ. राजेश्वर सिंह ‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ अभियान के जरिए क्षेत्रवासियों में सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसे कार्यक्रम जन-जन को एकजुट करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. इस भजन संध्या से सरोजनीनगर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनेगा.

आयोजकों की ओर से बताया गया कि नटकुर मैदान में भजन संध्या का कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम का स्थान- नटकुर मैदान, सरोजनीनगर, लखनऊ है. जो लोकेशन आसानी से गूगल मैप्स पर उपलब्ध है. शाम 6 बजे से भजन संध्या शुरू होगी. स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

गायक कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्‍तुति

कन्हैया मित्तल खाटू श्याम जी और बालाजी के भजनों के लिए प्रसिद्ध हैं. उनके लोकप्रिय भजन जैसे “बालाजी अच्छा लागे से”, “हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है”, “श्याम की कृपा” और “मैं बाबा ले आया” लाखों लोगों के दिलों को छूते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों लोग उनके भजन सुनते हैं. कन्हैया मित्तल बताते हैं कि वे बचपन से ही भक्ति में समर्पित रहे हैं, आज वे डॉ. राजेश्वर सिंह की मौजूदगी में प्रस्तुति देंगे.

यह भी पढ़िए: विश्‍व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था: घर बैठे ठाकुरजी के लाइव दर्शन कर सकेंगे आप, नोएडा की कंपनी को जिम्‍मा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read