महाकुंभ के सेक्टर 18 में लगी आग.
प्रयागराज मकाकुंभ में एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आई है. सेक्टर 18 में पीपा पुल के पास शंकराचार्य मार्ग पर आग लगी है. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी हुई हैं.
आग पर पाया गया काबू
मिली जानकारी के अनुसार, हरिहरानंद के शिविर में यह आग लगी थी, आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. इसके साथ ही इस घटना में किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है.
महाकुंभ मेला में बुधवार (29 जनवरी) को मची भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार यानी कि 30 जनवरी को आग लग गई थी. यह आग मेला क्षेत्र के सेक्टर 22 में लगी थी. इस दौरान छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए थे.
यह भी पढ़ें- महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, CM योगी मौके पर मौजूद
इससे पहले 19 जनवरी भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में गैस सिलिंडर फटने से आग लगी थी. यह आग महाकुंभ सेक्टर 19 में स्थित जय बजरंग बली सेवा आश्रम मैं लगी थी. तेज हवा होने की वजह से आग सेक्टर 20 तक पहुंच गई थी. इस मामले में भी किसी व्यक्ति की जान नहीं गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…