प्रतीकात्मक फोटो
Maharajganj Love Story: यूपी (UP News) के महाराजगंज (Maharajganj) में अनोखी शादी हुई है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. पूरा मामला ऐसा है, जो किसी को भावुक कर देगा. दरअसल, महाराजगंज में एक लड़की की मौत हो गई. लोग हैरान तब हो गए जब लड़की के Boyfriend ने उसके शव से ही शादी कर ली. आइए बताते हैं पूरा मामला.
मामला यूपी के महाराजगंज के निचलौल का है, जहां अपनी मंगेतर की मौत के बाद युवक ने उसके शव के साथ शादी कर ली. दरअसल, युवक ने अपने प्यार को अंतिम विदाई देने से पहले उससे किए वादे को निभाया और उससे शादी की. यूपी की इस शादी में धूम धड़ाका तो नहीं था, लेकिन एक दूसरे के प्रति गहरी प्रेम भावना जरुर नजर आई, जो शादी की अनोखी दास्तान बन गई.
जानकारी के मुताबिक मारने वाली लड़की मकान मालिक की बेटी थी और लड़का किराएदार था. युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों की शादी की तैयारी चल रही थी. बावजूद इसके लड़की ने आत्महत्या कर ली. मौत का वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है. पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है. पोस्टमार्टम के बाद जब शव को अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया जा रहा था, तब युवक भावुक होकर बोला, “मैंने उससे वादा किया था कि उसे अपनी दुल्हन बनाऊंगा. मैं अपना वादा निभाऊंगा.”
उसकी इस बात को सुनकर सभी स्तब्ध रह गए. घर में मातम पसरा था, लेकिन युवक के कहने पर बाकायदा पंडित को बुलाया गया. इसके बाद लड़की के शव के साथ मंत्रोच्चारण के साथ विवाह की सारी रस्म पूरी की गईं. इसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा. हालांकि, इस शादी में परंपरागत विवाह गीतों की जगह वहां केवल मातम और रोने की आवाज गूंजती रही.
मामले में एक ग्रामीण ने कहा, “ये अनोखी शादी खुशी का अवसर नहीं थी, बस एक वादा निभाया गया है.” उन्होंने बताया कि अपने जीवन में उन्होंने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले लड़की परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. बाद में दोनों के प्रयास से बात बनी. दोनों की शादी की तारीख तय हो चुकी थीं. तभी ये दुखद घटना हो गई.
मामले में निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की ने फांसी लगाकर जान दी. पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…
ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…
Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…