आस्था

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: जानिए जातकों के लिए मंगल होगा मंगलवार, इस राशि के जातक रहें सावधान!

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: आज 17 जून 2025, दिन मंगलवार है और तिथि है आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी. आज दोपहर 2:47 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी. प्रीति योग आज पूरे दिन और रात बना रहेगा, जो कल सुबह 7:40 बजे तक प्रभावी रहेगा. शतभिषा नक्षत्र आज रात 1:02 बजे तक रहेगा.

इसके साथ ही आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा का भी योग बन रहा है. जानिए राशियों के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन, कौन से उपाय और रंग लाएंगे आपके जीवन में सकारात्मकता और सौभाग्य.

मेष राशि

आज का दिन आपकी योजनाओं को गति देगा. किसी काम को लेकर नया आइडिया सूझेगा, जिससे कार्य में आसानी होगी. अध्यात्म की ओर आकर्षण बढ़ेगा. परिवार और प्रोफेशन में तालमेल बना रहेगा. नया काम शुरू करना चाहें तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें.

शुभ रंग: सफेद
लकी नंबर: 9

वृष राशि

दिन नई ऊर्जा के साथ शुरू होगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में सुविधा होगी. पुराने दोस्त से मुलाकात खुशियों भरी हो सकती है. पढ़ाई को लेकर छात्र अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे. खर्च पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि

आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है लेकिन आप सकारात्मक बने रहेंगे. ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना होगी. मिलनसार स्वभाव के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. विरोधी कुछ अफवाह फैला सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें.

शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 3

कर्क राशि

आज मनोरंजन और रचनात्मक कार्यों में समय बीतेगा. संतान से सुख की प्राप्ति होगी. सम्मान बढ़ेगा और मदद आसानी से मिल जाएगी. सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर पीठ दर्द की संभावना है.

शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 2

सिंह राशि

कामकाजी यात्रा हो सकती है जो लाभदायक साबित होगी. किसी अनुभवी व्यक्ति से कुछ नया सीखने को मिलेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. व्यवसाय में लाभ की संभावना है, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें.

शुभ रंग: मरून
लकी नंबर: 8

कन्या राशि

दिन व्यस्त रहेगा लेकिन नए अवसर भी मिलेंगे. सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगी. काम के तरीकों में स्थिरता रखें और धैर्य से काम लें.

शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 5

तुला राशि

भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करेंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. संगीत या कला के क्षेत्र से कोई अवसर मिल सकता है.

शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 7

वृश्चिक राशि

दिन सामान्य रहेगा. पारिवारिक मामलों में समय दें. प्रोफेशन में कुछ बदलाव हो सकता है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है. मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा.

शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 4

धनु राशि

जरूरी कामों में ध्यान दें, फालतू की बातों से दूर रहें. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. संतान से खुशखबरी संभव है. मानसिक उलझन से बचने के लिए जरूरत से ज्यादा न सोचें.

शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 1

मकर राशि

आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा. कुछ अहम फैसले ले सकते हैं. धार्मिक रुचि बढ़ेगी और व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी. ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. निवेश को लेकर बड़ों की सलाह उपयोगी रहेगी.

शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 8

कुंभ राशि

दिन अच्छा रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे. नए काम की शुरुआत फायदेमंद हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. अटका काम पूरा होने की संभावना है.

शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 7

मीन राशि

आपका दिन आज भाग्यशाली रहेगा. पहले से चल रहे कार्य पूरे होंगे. अचानक धन लाभ संभव है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. छात्रों को ध्यान भटकने से बचना चाहिए.

शुभ रंग: मैजेंटा
लकी नंबर: 3

खास ज्योतिषीय संयोग

आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और शतभिषा नक्षत्र में स्थित है. मंगल के साथ समसप्तक योग बन रहा है जो विशेष लाभदायक है. मिथुन राशि में भद्र राजयोग और बुधादित्य योग भी बन रहे हैं, जिससे दिन कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी होगा.

विशेष रूप से लाभकारी राशियां

  • मेष: पुराने कार्य पूरे होंगे, नया आरंभ शुभ.
  • मिथुन: आर्थिक लाभ और पारिवारिक सहयोग.
  • तुला: बुद्धिमता से विरोधियों पर जीत मिलेगी.

मंगलवार के उपाय

  • हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं.
  • लाल वस्त्र दान करें.
  • बजरंगबाण या हनुमान चालीसा का पाठ करें.

इस प्रकार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा और सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा. शुभ कार्यों की शुरुआत और रुके हुए कार्यों को गति देने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा.

ये भी पढ़ें: Kailash Mansarovar Yatra: गंगटोक से रवाना हुआ 35 श्रद्धालुओं का जत्था, ITBP ने दिखाई हरी झंडी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago