उत्तर प्रदेश

‘कट्टरपंथी एक हो रहे हैं’, मौलाना कल्बे जव्वाद की ओवैसी को सख्त हिदायत; बोनस में दी UP जीत की टिप्स

Maulana Kalbe Jawad On Owaisi: उत्तर प्रदेश के बहराइच (कोतवाली नानपारा इलाके) में उस वक्त सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब देश के मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद वहां पहुंचे. उन्होंने एक झटके में असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति से लेकर केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी और भारत की विदेश नीति पर ऐसे-ऐसे ‘बम’ फोड़े हैं, जिसकी गूंज सीधे दिल्ली तक सुनाई दे रही है. कल्बे जव्वाद के तीखे और बेबाक बोलों ने सियासी गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है.

ओवैसी को सख्त हिदायत

सबसे पहले मौलाना कल्बे जव्वाद के निशाने पर आए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी. उन्होंने ओवैसी को बेहद एहतियात (सावधानी) से बात करने की नसीहत दी है. धर्मगुरु ने साफ शब्दों में कहा, “ओवैसी को ऐसी कोई भी बात नहीं बोलनी चाहिए जिससे देश में कट्टरपंथी ताकतों को एकजुट होने का मौका मिले.” उन्होंने ओवैसी को यह भी सलाह दी कि अगर उन्हें राजनीति करनी ही है, तो दबे-कुचले और दलित तबके को अपने साथ लेकर चलें, सिर्फ भड़काऊ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा.

ये भी पढ़ें: कौन सी लड़ाई के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं असदुद्दीन ओवैसी? बहराइच में ललकार खोले AIMIM के पत्ते

BJP, कांग्रेस की ‘कॉपी’ बनी

मौलाना कल्बे जव्वाद ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज की बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों को पूरी तरह से छोड़ दिया है. उनका दावा है कि आज बीजेपी भी बिल्कुल उसी ‘पैटर्न’ पर चल रही है जिस पर कभी कांग्रेस चला करती थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज की ‘भाजपा, कांग्रेस की ही शिष्ट (शिष्य/प्रतिरूप)’ बनकर रह गई है.

हम अमेरिका के पिछलग्गू- Maulana Kalbe Jawad

सबसे बड़ा और सनसनीखेज बयान भारत की विदेश नीति पर था. मौलाना ने खुले मंच से कहा कि भारत के नेता आज इजरायल और अमेरिका के ‘पिछलग्गू’ (Stooges/Followers) बने हुए हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “भारत को पेट्रोल और गैस दुनिया के मुस्लिम देश देते हैं, लेकिन हमारी नीतियां और हमारे नेता अमेरिका और इजरायल के पीछे-पीछे भाग रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: सपा का ‘जहरीला’ तीर! सांसद जावेद अली ने हिंदुओं के खिलाफ उगला जगर, अखिलेश से BJP ने क्या पूछा?

बयानों से मची हलचल (Politics On Maulana Kalbe Jawad Stetment)

बहराइच में दिया गया शिया धर्मगुरु का यह बयान सिर्फ एक सामान्य टिप्पणी नहीं है, बल्कि यह देश के मुस्लिमों के भीतर चल रही कूटनीतिक और सियासी बेचैनी का एक बड़ा संकेत है. ओवैसी को दी गई चेतावनी और इजरायल-अमेरिका पर किए गए इस ‘महा-प्रहार’ ने तय कर दिया है कि आने वाले दिनों में इन बयानों पर जमकर सियासी रोटियां सेंकी जाएंगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

6 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

7 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

18 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

22 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

49 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

51 minutes ago