देश

घर में घुसा 11 फीट लंबा किंग कोबरा, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Korba King Cobra Rescue:  छत्तीसगढ़ के कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय किंग कोबरा अचानक एक घर में घुस गया. करीब 11 फीट लंबे इस दुर्लभ और अत्यंत विषैले सर्प को देखकर घर में मौजूद लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकल आए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन अधिकारियों और वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया.

घर में घुसा कोबरा, गांव में दशहत का माहौल

ग्रामीणों के अनुसार, सांप घर के भीतर अचानक दिखाई दिया था. इतने बड़े किंग कोबरा को देखकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया. लोग घर के आसपास जमा हो गए, लेकिन किसी ने भी कोबरा के पास जाने की हिम्मत नहीं की. वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद विशेषज्ञ टीम तत्काल गांव पहुंची और इलाके को सुरक्षित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

वन विभाग ने सुरक्षित तरीके से कोबरा को किया रेस्क्यू

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ अरुण पांडे द्वारा वन्यजीव संरक्षण के लिए दिए जा रहे विशेष निर्देशों तथा मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पाण्डेय, कोरबा वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव और उप वनमंडलाधिकारी दक्षिण के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया. वन्यजीव प्रेमी और प्रशिक्षित रेस्क्यू विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी एवं सिद्धांत जैन ने सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत! अश्लील डांस और हथियार लहराने के मामले में सिंगर गुंजन सिंह समेत 7 को मिली जमानत

वन विभाग ने ग्रामीणों से की खास अपील

रेस्क्यू टीम ने बताया कि किंग कोबरा विश्व के सबसे लंबे विषैले सांपों में से एक माना जाता है और यह दुर्लभ प्रजाति वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में इसका सुरक्षित बचाव और पुनर्वास आवश्यक था. रेस्क्यू के बाद सर्प का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक निरीक्षण किया गया. वन विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने तथा पंचनामा तैयार करने के बाद किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास के अनुरूप सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया. इस सफल रेस्क्यू अभियान से ग्रामीणों को राहत मिली, वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या विषैले सर्प के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

42 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago