उत्तर प्रदेश

इशारों-इशारों में चंद्रशेखर आजाद पर जमकर बरसीं मायावती, बोलीं- आकाश के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनने से लोगों में बेचैनी, बरसाती मेंढकों की तरह…

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने आकाश आनंद के बसपा के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आकाश आनंद के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर आपत्ति जताने वालों को फटकार लगाई है. मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव और उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है.

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अंबेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने और पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है. इसी क्रम में आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव और उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है. पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनंद बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता और जी-जान से निभाएंगे, अर्थात पार्टी को अवसरवादी और स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं.”

Mayawati ने किसे बताया बरसाती मेंढक?

मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस, भाजपा और सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “वैसे भी कांग्रेस, भाजपा और सपा आदि पार्टियों के सहारे और इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता और बीएसपी को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन और दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद और मंत्री क्यों न बन जाएं, इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं. लोग सावधान रहें.”

आकाश आनंद को पार्टी से किया था बाहर

बता दें, बसपा मुखिया मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था. साथ ही उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था. हालांकि, बाद में मायावती ने आकाश आनंद पर भरोसा जताते हुए फिर से उन्हें बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर एक बयान भी जारी किया था.

इस बयान में बताया गया कि आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, साथ ही उन्हें देश में पार्टी के आगे के कार्यक्रम भी दिए गए. उम्मीद है कि इस बार वह पार्टी और मूवमेंट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देंगे.

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: बाराबंकी में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने के बाद आकाश आनंद ने पार्टी की मुखिया मायावती का आभार जताया था. उन्होंने कहा था कि बसपा प्रमुख मायावती ने मेरी गलतियों को माफ किया और एक मौका दिया है कि मैं बहुजन मिशन और मूवमेंट को मजबूत करने में अपना योगदान दूं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

10 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

44 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

56 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

59 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago