Meerut disabled youth assault case
Meerut disabled youth assault case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. टीपीनगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर कुकर्म का प्रयास, मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने दिव्यांग युवक को काम दिलाने का भरोसा देकर अपने पास बुलाया. पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसके साथ कथित तौर पर कुकर्म करने की कोशिश की गई. जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
आरोप है कि हमलावरों ने युवक को जमीन पर लिटाकर उसके पेट पर ईंट रख दी और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित तौर पर जबरन उसके कपड़े उतरवाए और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया. यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया.
यह भी पढ़ें: क्या कोर्ट तुड़वाएगी सोनम वांगचुक का अनशन? हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. वायरल वीडियो, पीड़ित के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
भारत एक्सप्रेस
शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…
Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…
रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…
Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…
Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF ने 20…