उत्तर प्रदेश

‘मैं सुसाइड कर रहा हूं…’ दोस्त को आखिरी कॉल! रेप केस को लेकर डिप्रेशन में था मेरठ का साकिब, आत्महत्या पर परिजनों के आरोप

Meerut Crime Blast: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात (Meerut Saqib Death Case) सामने आई है. यहां अटरेना नहर के पास जोगियान मोहल्ले के रहने वाले एक मुस्लिम युवक साकिब का गोली लगा शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. साकिब के सीने में गोली लगी थी, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस की शुरुआती जांच और कॉल डिटेल्स से यह साफ हुआ है कि साकिब ने डिप्रेशन में आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. आत्महत्या करने से ठीक पहले साकिब ने अपने एक जिगरी दोस्त को फोन कर मौत के गले लगाने की बात भी कबूली थी.

बुधवार की रात 9:30 बजे का खौफनाक मंजर

मृतक साकिब सरधना कस्बे में पैठ (साप्ताहिक बाजार) में कपड़े बेचने का काम करता था. बुधवार को वह रोजाना की तरह काम से लौटा और अचानक घर से कहीं चला गया. रात करीब साढ़े नौ बजे उसका लहूलुहान शव नहर के किनारे पड़ा मिला.

एसपी देहात (SP Rural) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले एक महिला ने साकिब के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मुकदमे और समाज में हुई बदनामी के बाद से ही साकिब गहरे डिप्रेशन (तनाव) में चल रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.

परिजनों ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

इस सुसाइड (Meerut Saqib Death Case) मिस्ट्री में सबसे बड़ा और तीखा मोड़ तब आया जब साकिब के रोते-बिलखते परिजनों ने मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली अजमा नाम की युवती और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप मढ़े. परिजनों का कहना है कि साकिब और अजमा के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे और दोनों का लगातार मिलना-जुलना था.

लेकिन कुछ समय से अजमा और उसके घरवाले साकिब को ब्लैकमेल कर रहे थे और उससे मोटी रकम ऐंठ रहे थे. जब साकिब ने और पैसे देने से इनकार किया, तो अजमा ने उस पर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया, जिससे तंग आकर साकिब ने जान दे दी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

41 seconds ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

40 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

59 minutes ago