मेरठ में पत्नी ने चाकू से काटा शौहर का प्राइवेट पार्ट (इमेज- भारत एक्सप्रेस)
Wife Cuts Husband Private Part In Meerut: मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने चाकू से अपने शौहर का प्राइवेट पार्ट काट दिया. वारदात के बाद आरोपी पत्नी घर से फरार हो गई. आरोप है कि पत्नी ने पहले पति को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. जब वो बेहोश हो गया तो चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए. घायल युवक जैद को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसका इलाज शुरू कर दिया है. फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई गई है. उधर पुलिस ने आरोपी पत्नी शबनम को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक जैद कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है. करीब सात साल पहले उसका निकाह तारापुरी निवासी शबनम से हुआ था. दंपती के कोई बच्चे नहीं हैं, इसलिए जैद अपनी मां के साथ रहता है.
परिजनों का आरोप है कि शबनम की दूसरे युवकों से फोन पर बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. बुधवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी.
जैद के मुताबिक विवाद के कुछ समय बाद शबनम ने उसे कॉफी दी. कॉफी पीने के बाद वो बेहोश हो गया. आरोप है कि उसके बेहोश होने पर पत्नी ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए.
गंभीर चोट लगने के बाद जैद ने शोर मचा दिया. उसकी आवाज सुनकर मां और बहन कमरे में पहुंचीं. लेकिन तब तक शबनम वहां से निकल चुकी थी. परिजन पड़ोसियों की मदद से जैद को अस्पताल ले गए.
परिजनों के मुताबिक शबनम अपने पति पर नामर्द होने का आरोप लगाती थी. जबकि जैद उसे दूसरी शादी करने की धमकी देता था. दोनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर यह हमला हुआ. हालांकि घटना की असल वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है. जैद की ओर से पत्नी के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई है.
ये भी पढ़ें- ‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को शबनम ने अपने पति नदीम के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. अधिकारी के मुताबिक, महिला को पति पर शक था. इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…
Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…
Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…
Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…
Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…
PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…