ड्यूटी पर जा रहे अतुल दुबे को घेरकर कुल्हाड़ी और लोहे के रम्मे से मार डाला
Mirzapur Murder: यूपी का मिर्जापुर एक बार फिर खून से लाल हो गया. दो परिवारों की आपसी रंजिश ने एक हंसते-खेलते युवक की जान ले ली. दरअसल मिर्जापुर के विरशाहपुर गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे 33 साल के अतुल दुबे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे. रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि चार लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे के रम्मे और कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वार इतना घातक था कि अतुल की मौके पर ही मौत हो गई.
परिजनों के मुताबिक यह हत्या घर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई है. मृतक अतुल ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था. जब वह घर से थोड़ी ही दूर गया तो उसपर आरोपियों ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मृतक के चाचा फूलचंद दुबे ने बताया कि उनके घर से बाहर निकलने पर रास्ते में एक मोड़ के पास ट्यूबवेल है. चारों हमलावर वहीं पहले से छिपकर बैठे थे. अतुल जैसे ही ड्यूटी पर जाने के लिए वहां से गुजरे, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमला अचानक हुआ इसलिए अतुल को बचने का मौका तक नहीं मिला. शोर सुनकर हमलोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे.
अतुल के पिता कृपाशंकर दुबे ने आयुष दुबे, प्रमोद दुबे, उमाशंकर दुबे और उनकी पत्नी उषा देवी पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुबह करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी के लिए निकला था. घर के पास से अचानक आवाज आई तो परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि अतुल पर रम्मे, कुदाल और धारदार हथियारों से हमला किया गया था. पिता का आरोप है कि हमलावरों ने परिवार को भी धमकी दी और कहा कि उन्हें भी मार देंगे. उन्होंने पुलिस से न्याय और परिवार की सुरक्षा की मांग की है.
चाचा फूलचंद दुबे का आरोप है कि जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग रहे थे. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर परिवार के लोग थाने गए तो उन्हें भी जान से मार दिया जाएगा. परिजनों ने इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताया है.
ये भी पढ़ें- 11 हजार वोल्ट की लाइन और दो कलाकार, फिरोजाबाद के सिरसागंज में बग्गी में उतरा करंट; हुई मौत
यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के विरशाहपुर गांव का है. एक युवक की हत्या और उसके परिवार को मिली धमकियों के बाद गांव में दहशत का माहौल है. परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर बाजवा गांव में शनिवार रात शादी की घुड़चढ़ी…
Bihar Road Accident: बिहार के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो…
Bihar Politics: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद वैशाली में राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा…
Bihar Politics: बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का लोकार्पण कर…
Sikh Pilgrims Pakistan: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर 1822 सिख…
Ramrao Wadkute Death: महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का 72 वर्ष की…