विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह. (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश को स्मार्ट गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राजधानी लखनऊ में एआई-आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने की सिफारिश की है.
लखनऊ में आज 28 लाख से अधिक पंजीकृत वाहन हैं और 10 लाख के करीब वाहन प्रतिदिन प्रमुख चौराहों से गुजरते हैं. बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण जाम, प्रदूषण और आपातकालीन सेवाओं में विलंब जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार, इस प्रणाली की अनुपस्थिति के कारण:
डॉ. सिंह ने अमेरिका के अलेक्ज़ेंड्रिया, बेंगलुरु, सूरत और नोएडा जैसे उदाहरणों का हवाला देते हुए बताया कि AI-सक्षम ट्रैफिक सिस्टम से निम्नलिखित लाभ हो सकते हैं:
लखनऊ के व्यस्त और रणनीतिक क्षेत्रों में पहले चरण के तहत, विधायक डॉ. सिंह द्वारा निम्नलिखित मार्गो पर पायलट परियोजना का प्रस्ताव रखा गया है:
डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि इस परियोजना को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लागू किया जाए और इसके लिए निम्न कदम उठाए जाएं:
डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहले ही मुख्यमंत्री को “उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कमीशन” के गठन का प्रस्ताव भेजा है, जो प्रदेश में एआई आधारित सरकारी सेवाओं के आधुनिकीकरण और तकनीकी नवाचार को गति देगा. उन्होंने इस प्रस्ताव की प्रति भी ट्रैफिक संबंधी पत्र के साथ संलग्न की है.
डॉ. राजेश्वर सिंह का यह प्रस्ताव लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को न केवल आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम होगा, बल्कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिजिटल, सुरक्षित और स्मार्ट उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को भी साकार करेगा. यह प्रणाली नागरिकों को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से राहत दिलाने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं की दक्षता बढ़ाने में भी मददगार सिद्ध होगी.
ये भी पढ़ें: Noida में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, 18 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त
-भारत एक्सप्रेस
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…