Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Noida में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, 18 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त

नोएडा में बुलडोजर की कार्रवाई हुई है. सोरखा जाहिदाबाद में 18.45 करोड़ की जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया. 4500 वर्गमीटर क्षेत्र मुक्त, प्राधिकरण ने तारबंदी शुरू की. सीईओ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

noida
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वर्क सर्किल-6 की टीम के नेतृत्व में सोरखा जाहिदाबाद गांव में 18 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन पर हो रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया. अवैध निर्माण को देखते हुए प्राधिकरण ने बार-बार चेतावनी दी थी और नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका.

प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोरखा जाहिदाबाद गांव में खसरा संख्या 949, 615, 618 और 612 की जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित संपत्ति है. यह जमीन निगरानी के तहत है, जिस पर कुछ लोगों ने गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर प्लॉटिंग शुरू कर दी थी.

पक्की बाउंड्री दीवार, कमरा और गेट बना दिए थे

निर्माणकर्ताओं ने लगभग 4,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्लॉट का निर्माण कर उसके चारों ओर पक्की बाउंड्री दीवार, कमरा और गेट बना दिए थे.

नोटिस के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर सोमवार को वर्क सर्किल-6 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोग विरोध जताने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत किया और संबंधित दस्तावेज दिखाए. करीब आधे घंटे चली कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

इस कार्रवाई के बाद प्राधिकरण द्वारा जमीन के चारों ओर पिलर लगाकर तारबंदी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो सके.

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital