Muzaffarnagar Highway Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां एक कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई.
यह हादसा मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर हुआ. जानकारी के अनुसार, कार में सवार 8 लोग हरियाणा के फरीदपुर से हरिद्वार जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और वह हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला.
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया. दो घायलों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध- अमित शाह
यह पहली बार नहीं है जब यूपी में इस तरह का भीषण सड़क हादसा सामने आया है. इससे पहले, 27 सितंबर को उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे वे पर हुए भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी.
यह हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पास माइलस्टोन 258 किलोमीटर पर हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के किनारे मेंटेनेंस कार्य कर रहे यूपीडा के छह श्रमिकों को रौंदते हुए दूसरी लेन पर जा गिरी. इस भीषण हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया.
-भारत एक्सप्रेस
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…