उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव में अभी और इंतजार: योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया प्रशासक

UP Gram Pradhan Administrator Extended: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे भावी उम्मीदवारों को एक बार फिर झटका लगा है, जबकि मौजूदा ग्राम प्रधानों को बड़ी राहत मिली है. योगी सरकार ने प्रदेश के ग्राम प्रधानों को अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक के लिए दोबारा प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है. पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र की ओर से जारी शासनादेश में साफ किया गया है कि पंचायत चुनावों की गाइडलाइन अभी तक जारी न होने और ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की गणना का काम पूरा न हो पाने की वजह से यह फैसला लिया गया है. कुछ दिन पहले ही राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी.

प्रशासनिक शून्यता टालने के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल

गौरतलब है कि साल 2021 में प्रदेशभर में कुल 58,195 ग्राम प्रधान चुने गए थे, जिनकी पहली बैठक 27 मई 2021 को हुई थी. नियमानुसार उनका पांच साल का कार्यकाल इसी साल 25 मई को खत्म हो गया था.

उस वक्त चुनाव की तैयारियां पूरी न होने के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 26 मई को पहली बार निवर्तमान प्रधानों को ही छह महीने के लिए प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अब 25 नवंबर को यह छह महीने की मियाद भी पूरी हो गई थी, जिससे गांवों में विकास कार्यों के ठप होने और प्रशासनिक शून्यता की स्थिति बनने की आशंका पैदा हो गई थी. इसी को देखते हुए सरकार ने उनका कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया है.

क्यों बदली परंपरा?

अब तक यह परंपरा रही है कि समय पर चुनाव न होने पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होते ही संबंधित ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बना दिया जाता था. लेकिन इस बार ग्राम प्रधानों की मांग पर सरकार ने जनप्रतिनिधियों के हाथ में ही गांवों की बागडोर बनाए रखने का ऐतिहासिक निर्णय लिया.

जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों को मिला विस्तार

केवल ग्राम प्रधान ही नहीं, बल्कि पंचायत चुनाव में हो रही देरी के चलते जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी पहले ही बढ़ाया जा चुका है. जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई को और ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हुआ था. पहले इन पदों का कार्यकाल खत्म होने पर क्रमशः जिलाधिकारी (DM) और उपजिलाधिकारी (SDM) को प्रशासक बनाया जाता था, लेकिन इस बार इन्हें भी प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की नीतियों से यूपी में दुग्ध क्रांति: राजस्थान-गुजरात को पछाड़कर नंबर-1 बना प्रदेश

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

4 minutes ago

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

30 minutes ago

लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण…

31 minutes ago

‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…

58 minutes ago

नहटौर सीट पर बीजेपी को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक ओम कुमार का चुनाव किया रद्द

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…

1 hour ago

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

1 hour ago