Muzaffarnagar Love Jihad Shocking News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित एसएसपी (SSP) दफ्तर के बाहर मंगलवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब मध्य प्रदेश से आई एक पीड़ित महिला ने एक मुस्लिम युवक पर पहचान छुपाकर शादी करने और धोखा देने का आरोप लगाया.
लव जिहाद की खबर फैलते ही कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. वहीं नंगे पैर, रोती-बिलखती दफ्तर पहुंची महिला का आरोप है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर मंदिर में उससे शादी की और गांव लाते ही अपना असली रंग दिखा दिया.
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली पीड़िता ममता ने बताया कि छपार थाना क्षेत्र के खामपुर गांव का रहने वाला अजरुल अंसारी उसके गांव में गुड़ का काम करने आया था. वहां उसने अपना नाम ‘अजय उर्फ अज्जू’ बताया और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया.
इसके बाद आरोपी पीड़िता को गुड़गांव ले गया, जहां भोलेनाथ के मंदिर में बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज से सिंदूर भरकर फेरे लिए. शादी के बाद जब अजरुल उसे मुजफ्फरनगर के खामपुर गांव लेकर आया, तब जाकर राज खुला कि वह अजय नहीं बल्कि अजरुल अंसारी है.
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने झूठ का विरोध किया, तो अजरुल और उसके परिवार वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की. अजरुल अब साफ मुकर गया कि वह उसे जानता तक नहीं है. पीड़िता ने रोते हुए दर्द बयां किया, रात के 12 बजे उन्होंने मुझे घर से भगा दिया.
आगे बोली कि मैं किसी तरह जान बचाकर बिना चप्पलों के भागते-भागते पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस वालों ने भी मुझे ही डांटकर भगा दिया कि तेरे पास कोई सबूत नहीं है. इसके बाद हिंदू संगठनों की मदद से मैं एसएसपी दफ्तर पहुंची हूं.
ये भी पढ़ें: प्रदर्शन नहीं कुछ और है वजह! ख्वाजा आसिफ ने बताया PoK में पाकिस्तान के कत्लेआम का कारण
कचहरी और एसएसपी कार्यालय में महिला के साथ पुलिस की कथित डांट-डपट की खबर (Muzaffarnagar Love Jihad) पर हिंदू संगठन भड़क उठे और अधिकारियों के सामने कड़ा एतराज जताया. मामले को बिगड़ता देख पुलिस आलाधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला. और आरोपी अजरुल अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है और महिला से लिखित तहरीर लेकर मेडिकल जांच व आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…