Parliament Session: संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) बुधवार (29 जुलाई 2026) को एक बार फिर भारी हंगामे और सियासी तीखेपन का गवाह बना. लोकसभा में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ (एंटी पेपर लीक बिल) पर बोलते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक ऐसी कहानी सुनाई, जिसने पूरे सदन में आग लगा दी. राहुल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तारीफ करते हुए ‘इडियट’ (Idiot) और ‘अंधभक्त’ (Andhbhakt) की एक नई थ्योरी पेश की, जिस पर सत्ता पक्ष बुरी तरह भड़क उठा.
राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत छात्रों के संघर्ष को नमन करते हुए की. उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ प्रोटेस्ट के दौरान उनकी मुलाकात 18 साल की एक छात्रा ‘लवली’ से हुई थी. राहुल ने लवली के हवाले से लोगों को 3 कैटेगरी में बांटा.
पहली कैटेगरी (छात्र): जो ओपन माइंडेड हैं, सच्चाई के पीछे दौड़ते हैं और जिन्हें पता है कि दुनिया लगातार बदल रही है.
दूसरी कैटेगरी (इडियट): जो अहंकारी हैं, किसी की नहीं सुनते और दूसरों के सच को नहीं समझते. राहुल ने तंज कसते हुए कहा, “इडियट खुद को भगवान बताने की कोशिश करता है और सिर्फ अपनी इमेज चमकाता है.”
तीसरी कैटेगरी (अंधभक्त): जब राहुल ने छात्रा से ‘अंधभक्त’ के बारे में पूछा, तो जवाब मिला- “अंधभक्त वो होते हैं, जिन्हें लगता है इडियट भगवान है. वे इडियट को फॉलो करते हैं.”
‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्दों का इस्तेमाल होते ही लोकसभा में भारी बवाल शुरू हो गया. बीजेपी नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने तुरंत खड़े होकर राहुल गांधी पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद सदन में काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा.
ये भी पढ़ें: प्रदर्शन नहीं कुछ और है वजह! ख्वाजा आसिफ ने बताया PoK में पाकिस्तान के कत्लेआम का कारण
राहुल ने साफ कहा कि देश का भविष्य जब सड़कों पर उतरा, तो उसमें नफरत नहीं, बल्कि एक जायज गुस्सा था. बीजेपी नेताओं को अपने बच्चों से पूछना चाहिए कि इन छात्रों के साथ क्या गलत हुआ. वहीं दूसरी ओर, इस पूरे मुद्दे पर विपक्ष अब आर-पार के मूड में है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए सवाल दागा है कि गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी देश को जवाब दें कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण छात्रों पर लाठीचार्ज करने का आदेश आखिर किसने दिया था?
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…