New Railway Rule: रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब नई सख़्ती लागू होने जा रही है. पहले तक ट्रेन पकड़ते समय केवल टिकट और पहचान पत्र की जांच की जाती थी, लेकिन जल्द ही एयरपोर्ट की तरह आपका सामान भी जांच के दायरे में होगा.
स्टेशन पर पहुंचते ही बैग और बक्से तौले जाएंगे और अगर तय सीमा से ज्यादा निकले तो अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा.
इस योजना के तहत प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मीरजापुर, अलीगढ़ और टूंडला जैसे बड़े स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वारों पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें लगाई जा रही हैं.
इन मशीनों से हर यात्री के बैग और बक्से का वजन मापा जाएगा ताकि ट्रेन में कितना बोझ चढ़ रहा है, उस पर नियंत्रण रखा जा सके.
रेलवे ने अलग-अलग क्लास के हिसाब से लगेज की सीमा पहले ही तय कर दी है. एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलो तक, एसी टू में 50 किलो तक, जबकि एसी थ्री और स्लीपर क्लास में 40 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति होगी.
वहीं रेल के जनरल डिब्बे में यात्रा करने वालों को सिर्फ 35 किलो तक का सामान साथ रखने की छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नहीं बदले सोने-चांदी के दाम, खरीदने से पहले जानिए अपने शहर के ताजा रेट
अगर यात्री बिना पहले से बुकिंग कराए तय सीमा से ज्यादा सामान लेकर चलेंगे, तो रेलवे उन पर जुर्माना ठोकेगा. यह जुर्माना सामान्य किराए का छह गुना तक हो सकता है. सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि इस कदम का मकसद यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और ट्रेनों में बेवजह के भारी-भरकम सामान को कम करना है.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…