उत्तर प्रदेश

Noida में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, 18 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त

नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वर्क सर्किल-6 की टीम के नेतृत्व में सोरखा जाहिदाबाद गांव में 18 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन पर हो रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया. अवैध निर्माण को देखते हुए प्राधिकरण ने बार-बार चेतावनी दी थी और नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका.

प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोरखा जाहिदाबाद गांव में खसरा संख्या 949, 615, 618 और 612 की जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित संपत्ति है. यह जमीन निगरानी के तहत है, जिस पर कुछ लोगों ने गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर प्लॉटिंग शुरू कर दी थी.

पक्की बाउंड्री दीवार, कमरा और गेट बना दिए थे

निर्माणकर्ताओं ने लगभग 4,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्लॉट का निर्माण कर उसके चारों ओर पक्की बाउंड्री दीवार, कमरा और गेट बना दिए थे.

नोटिस के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर सोमवार को वर्क सर्किल-6 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोग विरोध जताने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत किया और संबंधित दस्तावेज दिखाए. करीब आधे घंटे चली कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

इस कार्रवाई के बाद प्राधिकरण द्वारा जमीन के चारों ओर पिलर लगाकर तारबंदी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो सके.

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

14 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

15 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

50 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago